दीपावली मेला: मैजिक शो, पंजाबी व हरियाणवी डांस होंगे आकर्षण

नगर निगम द्वारा आयोजित दीपावली मेले में हरियाणवी मराठी व पंजाबी नृत्य के अलावा सोलो डांस रंगयात्रा किड्स शो और नुक्कड़ नाटक सहित अनेक मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रंगोली प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र होगी। मेला 2

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:54 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:54 PM (IST)
दीपावली मेला: मैजिक शो, पंजाबी व हरियाणवी डांस होंगे आकर्षण
दीपावली मेला: मैजिक शो, पंजाबी व हरियाणवी डांस होंगे आकर्षण

जेएनएन, सहारनपुर। नगर निगम द्वारा आयोजित दीपावली मेले में हरियाणवी, मराठी व पंजाबी नृत्य के अलावा सोलो डांस, रंगयात्रा, किड्स शो और नुक्कड़ नाटक सहित अनेक मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रंगोली प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र होगी। मेला 28 अक्तूबर से तीन नवंबर तक गांधी पार्क में लगेगा जबकि तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम जनमंच में होंगे।

नगर निगम ने दीपावली मेले की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने नगर की विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और निगम अधिकारियों के साथ एक बैठक कर मेले की तैयारियों को अंतिम दिया। उद्घाटन समारोह भव्य रुप से किया जायेगा। दीप प्रज्ज्वलन, स्वागत गीत और गणेश वंदना के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। आजादी अमृत महोत्सव के ²ष्टिगत देश की आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगे की उपस्थिति भी उद्घाटन समारोह में एक अलग अंदाज में नजर आएगी।

देशभक्ति, स्वच्छता और मिशन शक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ऐरोन एजुकेशन सोसायटी, ओम डांस एकेडमी, बजाज इंटरनेशनल के अलावा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं तथा रंगकर्मी दिनेश तेजान व मदन भारती आदि के सहयोग से हरियाणवी, मराठी व पंजाबी नृत्य के अलावा सोलो डांस, रंग यात्रा, किड्स शौ, मैजिक शौ और नुक्कड़ नाटक सहित अनेक मनोरंजक कार्यक्रम शामिल रहेंगे। रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा।

नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने मेले को सफल बनाने के लिए निगम स्तर पर एक समिति का गठन किया है। उन्होंने कहा कि मेले का उद्देश्य भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण लेने वाले पटरी दुकानदारों व वेंडरों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि गांधी पार्क में लगने वाले दीपावली मेले में पटरी दुकानदारों के अलावा फूडस, वुड कार्विंग व खेल खिलौनों, कान्हा गौशाला में गाय के गोबर व मूत्र से निर्मित उत्पादों तथा डिजिटल लेनदेन की जानकारी देने के लिए कई बैंकों आदि के स्टाल और बच्चों के मनोरंजन हेतु झूले आदि भी लगाए जायेंगे। विभिन्न सरकारी स्टालों और एलईडी के माध्यम से जन कल्याणकारी सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया जायेगा। बैठक में सुषमा बजाज, रश्मि टेरेंस, शिवानी सिघल, जसलीन कौर, मदन भारती, दिनेश तेजान के अलावा निगम के अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी