एक की मौत, यस बैंक के चार कर्मचारियों सहित 11 कोरोना पॉजिटिव

गांव-देहात के मुकाबले कोरोना शहरवासियों को बहुत तेजी से चपेट में ले रहा है। सोमवार को थाना मंडी के मेहंदी सराय निवासी 65 साल के एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई जबकि सोमवार को ही आई रिपोर्ट में 11 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। इसमें यस बैंक के चार और कर्मचारी संक्रमित हो गए जबकि एक तीन दिन पहले पॉजिटिव आया था। चार मरीजों की छुट्टी के बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या 428 हो गई है। जनपद में कोरोना से संक्रमित 542 हो गए हैं जबकि एक्टिव केस 112 रह गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 11:50 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:09 AM (IST)
एक की मौत, यस बैंक के चार कर्मचारियों सहित 11 कोरोना पॉजिटिव
एक की मौत, यस बैंक के चार कर्मचारियों सहित 11 कोरोना पॉजिटिव

सहारनपुर, जेएनएन। गांव-देहात के मुकाबले कोरोना शहरवासियों को बहुत तेजी से चपेट में ले रहा है। सोमवार को थाना मंडी के मेहंदी सराय निवासी 65 साल के एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई, जबकि सोमवार को ही आई रिपोर्ट में 11 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। इसमें यस बैंक के चार और कर्मचारी संक्रमित हो गए, जबकि एक तीन दिन पहले पॉजिटिव आया था। चार मरीजों की छुट्टी के बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या 428 हो गई है। जनपद में कोरोना से संक्रमित 542 हो गए हैं, जबकि एक्टिव केस 112 रह गए हैं।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि सोमवार को 11 नए जिलेवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें चार तो कोर्ट रोड स्थित यस बैंक के कर्मचारी हैं। इस बैंक का एक कर्मचारी तीन दिन पहले संक्रमित हो गया था, जिसके बाद को सैनिटाइज करवा कर चंद रोज के लिए बंद कराया गया था। अब फिर से चार कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा शहर में पंत विहार के दो, गुरुद्वारा रोड का एक के अलावा देवबंद के नागरिकों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 542 हो गई है, जबकि चार मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब यह संख्या 428 हो गई है। उन्होंने जिलेवासियों से बिना वजह घर से न निकलने को कहा है, ताकि कोई संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में न आ जाए। साथ ही यह भी कहा कि जो लोग स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं कि कम से कम 11 दिन होम क्वारंटाइन रहें।

chat bot
आपका साथी