यमुना नहर में मिला अज्ञात महिला का शव

इस्लामनगर में रामपुर मनिहारान अंबेहटा मार्ग पर गांव शेरपुर से गुजर रही पूर्वी यमुना नहर में एक महिला का अज्ञात शव मिला है जिसे पुलिस ने बाहर निकलवाकर पंचनामा भरा जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 11:14 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 11:14 PM (IST)
यमुना नहर में मिला अज्ञात महिला का शव
यमुना नहर में मिला अज्ञात महिला का शव

सहारनपुर, जेएनएन। इस्लामनगर में रामपुर मनिहारान अंबेहटा मार्ग पर गांव शेरपुर से गुजर रही पूर्वी यमुना नहर में एक महिला का अज्ञात शव मिला है, जिसे पुलिस ने बाहर निकलवाकर पंचनामा भरा, जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

शुक्रवार सुबह 11 बजे के आसपास पुलिस को किसी ने सूचना दी कि रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर के पास से गुजर रही पूर्वी यमुना नहर में लगभग 23 वर्षीय महिला का शव उतरा रहा है, जिसके सिर पर चोट के निशान हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। आसपास पूछताछ की। शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए, कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इससे पूर्व पुलिस ने बताया कि महिला के सिर पर चोट के निशान हैं। महिला का शव एक या दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक महिला काले रंग की टी-शर्ट, जबकि महरुन रंग का प्रिट वाला लोअर पहने थी। इस संबंध में इस्लामनगर चौकी प्रभारी सहंस्त्र पाल सिंह का कहना है कि अज्ञात महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण का पता लग सकेगा।

अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड की मौत

रामपुर मनिहारान: थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी रामभुज 35 वर्ष पुत्र धीर सिंह थाना रामपुर मनिहारान में होमगार्ड था। उसकी ड्यूटी दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित रेलवे क्रासिग के निकट राजकीय ²ष्टिबाधित बालिका विद्यालय में चल रही थी।

शुक्रवार को राम भूज गांव से बाइक पर बालिका विद्यालय में ड्यूटी करने के लिए आ रहा था, दिल्ली रोड पर बालिका विद्यालय के निकट अज्ञात वाहन ने रामभुज की बाइक पर टक्कर मार दी अज्ञात वाहन टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। कुछ लोगों ने सड़क पर घायल होमगार्ड को देखा और थाने में सूचना दी। घायल होमगार्ड को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, पुलिस ने परिजनों को सूचना दी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, एसएसआई कर्मवीर सिंह, एसआई विजेंद्र रावल ,आदेश पांचाल सहित पुलिस व होमगार्ड स्टाफ ने होमगार्ड की मौत पर शोक प्रकट किया है।

chat bot
आपका साथी