सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे लोग : अभिषेक

भाजपा युवा मोर्चा (भायुमो) के जिला महामंत्री अभिषेक त्यागी ने कहा कि सरकार ने जनहित में ढेरों योजनाएं चला रखी हैं। इन योजनाओं के और अधिक प्रचार प्रसार की आवश्यकता है ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:37 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:37 PM (IST)
सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे लोग : अभिषेक
सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे लोग : अभिषेक

सहारनपुर जेएनएन। भाजपा युवा मोर्चा (भायुमो) के जिला महामंत्री अभिषेक त्यागी ने कहा कि सरकार ने जनहित में ढेरों योजनाएं चला रखी हैं। इन योजनाओं के और अधिक प्रचार प्रसार की आवश्यकता है ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

सोमवार को शिवापुरम कालोनी स्थित शिव मंदिर में हुई भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में अभिषेक त्यागी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई गई आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, नहरों से निशुल्क सिचाई, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और उज्जवला जैसी योजनाओं का करोड़ों लोगों का लाभ पहुंच रहा है। शुभम त्यागी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा का ही परचम लहराएगा। शिवम शर्मा ने भी विचार रखे। राहुल वाल्मीकि, आकाश पुंडीर, पीयूष शर्मा, शिवम पंडित, सतीश सैनी, अभिषेक कुमार, बबलू धीमान, रजत शर्मा, सन्नी वाल्मीकि, सूरज प्रधान मौजूद रहे।

आधी रोटी खाओ लेकिन बच्चों को पढ़ाओ: चौ. राजकुमार

सहारनपुर। नगर के निकटवर्ती ग्राम दैदपुरा के रैनबो इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित लोकतन्त्र सुरक्षा पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौ. राजकुमार सैनी ने कहा कि शिक्षा के बिना मानव अधूरा है। आधी रोटी खाओ लेकिन बच्चों को अवश्य पढ़ाओ। शिक्षित पीढ़ी ही देश को विकास की ओर ले जाएगी। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि समाज में नशा खोरी के खिलाफ युवाओं को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम को न्यायपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह पांचाल, प्रदेश अध्यक्ष राजपाल सैनी, मंडल अध्यक्ष प्रवेश सैनी ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता श्याम लाल आर्य व संचालन नजाकत अली कम्बोर ने किया। इस दौरान नितिन राज, निखिल, शिवम सैनी, विकास सैनी, राकेश कुमार, शम्भु सैनी, उदय कुमार, दिनेश विश्वकर्मा, अरविन्द कुमार, अरदुन सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी