गेहूं भराई को कोलकाता से पहुंचे 18 लाख बोरे

गेहूं खरीद केंद्रों पर चला आ रहा बोरों का संकट अब जल्द ही खत्म हो जाएगा क्योंकि यहां कोलकाता से 1

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 08:15 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 08:15 PM (IST)
गेहूं भराई को कोलकाता से पहुंचे 18 लाख बोरे
गेहूं भराई को कोलकाता से पहुंचे 18 लाख बोरे

सहारनपुर, जेएनएन। गेहूं खरीद केंद्रों पर चला आ रहा बोरों का संकट अब जल्द ही खत्म हो जाएगा, क्योंकि यहां कोलकाता से 18 लाख से अधिक बोरे पहुंच चुके हैं। दरअसल मालगाड़ी से आए बोरों को अनलोडिग करने के लिए कामगारों की कमी के कारण क्रेन से बोरो का ट्रकों में लदान कराया गया।

जिले में चल रहे 96 क्रय केंद्रों को इन बोरों की आपूर्ति की जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते क्रय केंद्रों पर गेहूं की आवक थोड़ी कम थी। वहीं कई केंद्रों पर गेहूं खरीद होने के बावजूद वहां गेहूं को रखने के लिए बोरो की कमी के कारण कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अधिकारियों का कहना था कि बोरो की कमी से गेहूं की खरीद प्रभावित नही हो दी जाएगी। कोलकाता से जल्द ही मालगाड़ी बोरे लेकर पहुंचेगी। बुधवार को यहां पहुंची मालगाड़ी से बोरो की करीब 3640 गांठे पहुंची। एक गांठ में 500 बोरे थे। कुल 18.20 लाख बोरे यहां पहुंचे। पंचायत चुनाव के चलते ग्रामीण क्षेत्रों से शहर में कामगार न मिलने के कारण मालगाड़ी से अनलोडिग का काम प्रभावित रहा। जल्द काम निपटाने के लिए गुरुवार को बड़ी क्रेन की मदद से बोरो की गांठों का ट्रकों में लदान कराया गया और इसी के साथ बोरो की गांठे गेहूं क्रय केंद्रों तक पहुंचाने का काम दिन भर चला। माना जा रहा है कि अब केंद्रों पर गेहूं खरीद का काम तेजी से हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी