क्रेजी ग्रीन को मिले आक्सीजन कंसंट्रेटर और सिलेंडर

संस्था क्रेजी ग्रीन को सेवा कार्यों के लिए विदेशों से आक्सीजन सिलेंडर और कंसट्रेटर मिले हैं। तीन कंसट्रेटर कोरोना मरीजों को उपलब्ध कराए गए। पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने संस्था के प्रयासों को सराहते हुए सेवा कार्यों में जुटे रहने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 10:58 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 10:58 PM (IST)
क्रेजी ग्रीन को मिले आक्सीजन कंसंट्रेटर और सिलेंडर
क्रेजी ग्रीन को मिले आक्सीजन कंसंट्रेटर और सिलेंडर

सहारनपुर, जेएनएन। संस्था क्रेजी ग्रीन को सेवा कार्यों के लिए विदेशों से आक्सीजन सिलेंडर और कंसट्रेटर मिले हैं। तीन कंसट्रेटर कोरोना मरीजों को उपलब्ध कराए गए। पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने संस्था के प्रयासों को सराहते हुए सेवा कार्यों में जुटे रहने का आह्वान किया।

गुरुवार को इंदिरा कालोनी स्थित क्रेजी ग्रीन द्वारा संचालित उड़ान स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि संस्था ने कोरोना मरीजों को आक्सीजन और मेडिकल किट उपलब्ध कराकर जो कार्य किया है वह सराहनीय है। समय-समय पर संस्था को वह भी सहयोग करेंगे। सचिव नितिन शर्मा ने बताया कि एक माह के प्रयास के बाद दुबई व आबूधाबी से त्रिवेणी ग्रुप द्वारा 50 आक्सीजन सिलेंडर संस्था को मिले हैं। मुकुल मित्तल एवं अनुराग सेठ द्वारा अमेरिका से मिले 15 आक्सीजन कंसट्रेटर को मंगवाने में आई परेशानियों की बाबत जानकारी दी। तीन कंसट्रेटर कोरोना मरीजों को उपलब्ध कराए गए। अध्यक्ष अजय सिघल ने सिलेंडर मंगवाने में किए गए प्रयासों के लिए डीएम, सीए आशीष गर्ग, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, चीफ एयरपोर्ट अधिकारी अमल गर्ग, संजय नागपाल तथा त्रिवेणी ग्रुप का आभार जताया। प्रतीक मणि त्रिपाठी ने बताया कि यदि कोरोना की तीसरी लहर आती है तो संस्था अपने संसाधनों से मरीजों को बड़ी राहत पहुंचा सकेगी। इस मौके पर अंकित गुलाटी, अजय गुलाटी, अभिनव सिंह आदि मौजूद रहे।

गाइड का पालन करने को प्रेरित किया

संवाद सूत्र, तीतरो: गुरुवार की शाम कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने को उप जिलाधिकारी बाजार में उतरे दुकानदारों में भगदड़ मच गई। पिछले कई दिनों से नगर के बाजार मे कोरोना गाइडलाइन का लगातार उल्लंघन हो रहा था। निर्धारित समय के बाद भी दुकान मालिक हठधर्मिता दिखाते हुए अपनी दुकानें खोल रहे थे, शाम को ठीक 7 बजे उप जिलाधिकारी नकुड़ हिमांशु नागपाल नगर पंचायत कर्मियों और पुलिस बल के साथ मुख्य बाजार में जब पैदल आये तो उन्हें देखते ही व्यापारियों में भगदड़ मच गई और सभी ने जल्दी में अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिराने शुरू कर दिए। कई जगह बिना मास्क के घूम रहे लोगों को एसडीएम ने जमकर फटकारा साथ ही एक दुकान मालिक द्वारा एसडीएम से सवाल जवाब करने का नतीजा उसे चालान कटवा कर भुगतना पड़ा।

chat bot
आपका साथी