बेकसूरों को झूठा फंसाने वाले जेई पर अदालत ने लगाया जुर्माना

अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या चार के न्यायाधीश ने गुरुवार को एक फैसला सुनाते हुए बिजली विभाग के जेई पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही आदेश दिया है कि जेई की विभागीय जांच भी कराई जाए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 11:18 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 11:18 PM (IST)
बेकसूरों को झूठा फंसाने वाले जेई पर अदालत ने लगाया जुर्माना
बेकसूरों को झूठा फंसाने वाले जेई पर अदालत ने लगाया जुर्माना

सहारनपुर, जेएनएन। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या चार के न्यायाधीश ने गुरुवार को एक फैसला सुनाते हुए बिजली विभाग के जेई पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही आदेश दिया है कि जेई की विभागीय जांच भी कराई जाए। यदि वह विभागीय जांच में दोषी पाया जाता है तो विभाग के अधिकारियों को उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

दरअसल, कुतुबशेर थानाक्षेत्र के गांव चकआदमपुर निवासी जयमल का गांव में मकान खाली पड़ा हुआ था। इस मकान पर लगभग 65 हजार रुपये बिल भी पैंडिग था। जबकि जयमल मकान को छोड़कर किसी दूसरे स्थान पर रहने लगा था। इसी दौरान यहां पर जेई शाहिद हसन ने छापा मारा। जेई ने गांव के ही साजिद और खालिद के खिलाफ बिल पैंडिग होने का मुकदमा दर्ज करा दिया। जेई का आरोप था कि इस मकान में लाइट का प्रयोग साजिद और खालिद दोनों भाई कर रहे हैं। दोनों भाइयों के खिलाफ कुतुबशेर थाना पुलिस ने चार्जशीट लगा दी। इसके बाद मामला एडीजे कोर्ट संख्या चार के न्यायाधीश सुभाष चंद्रा की अदालत में मामला चला। इस मामले में पिछले छह सालों में कई गवाह पेश हुए। गुरुवार को न्यायाधीश ने फैसला सुनाते हुए कहा कि साजिद और खालिद निर्दोष है। इनका इस मामले में कोई दोष नहीं है। वहीं, जेई पर जुर्माना और विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए।

पूर्व विधायक शशीबाला ने सुनी समस्याएं

देवबंद : सपा कार्यकर्ताओं की डाक बंगले पर हुई बैठक में सपा नेता एवं पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता समस्याओं से घिरी हुई है। अधिकारी समस्याओं का निराकरण कराने को लेकर उदासीन बने हुए हैं। जनता आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और एसडीएम, सीओ व एक्सईएन विद्युत से मिलकर तुरंत समस्याओं का निराकरण कराने को कहा।

chat bot
आपका साथी