एससी एसटी कोर्ट से एसएसपी को नोटिस जारी

दो सप्ताह पूर्व देवबंद के साई नगर कालोनी में दिव्यांग प्रधानाध्यापिका के मकान को गिराने का मामला अब अदालत पहुंच गया है। महिला ने एससी एसटी कोर्ट में गवाहों की सुरक्षा व सरकारी कर्मचारियों पर अपने कर्तव्य पूरे न करने की शिकायत दर्ज कराई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 10:34 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 10:34 PM (IST)
एससी एसटी कोर्ट से एसएसपी को नोटिस जारी
एससी एसटी कोर्ट से एसएसपी को नोटिस जारी

सहारनपुर, जेएनएन। दो सप्ताह पूर्व देवबंद के साई नगर कालोनी में दिव्यांग प्रधानाध्यापिका के मकान को गिराने का मामला अब अदालत पहुंच गया है। महिला ने एससी एसटी कोर्ट में गवाहों की सुरक्षा व सरकारी कर्मचारियों पर अपने कर्तव्य पूरे न करने की शिकायत दर्ज कराई है। अदालत ने मामले में एसएसपी को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है।

मूल रूप से कल्लूपुरा गाजियाबाद की रहने वाली कुंता देवबंद विकासखंड के बीबीपुर गांव में प्रधानाध्यापिका है। वर्ष 2016 में कुंता ने साईं नगर देवबंद में एक प्लाट खरीदा था। इस पर 25 दिसंबर 2020 से निर्माण कार्य शुरू कराया। सात जनवरी 2021 को मुजफ्फरनगर के छपार निवासी मनोज त्यागी तथा साईं नगर के योगेश त्यागी ने उनका मकान तोड़ दिया और वहां लगा सामान उठाकर ले गए। कुंता का यह भी आरोप है कि मनोज और योगेश ने उनसे पांच लाख की रंगदारी भी मांगी। पुलिस ने अगले ही दिन कुंता की रिपोर्ट दर्ज कर ली।

अब कुंता ने एससीएसटी कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर एसएसपी, एसडीएम देवबंद, सीओ देवबंद तथा एसओ देवबंद, मनोज त्यागी व योगेश त्यागी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि सरकारी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। साथ ही याचना की कि उसके गवाहों को सुरक्षा प्रदान की जाए। इन्हें मनोज त्यागी व योगेश त्यागी अधिकारियों के साथ मिलकर अदालत आने से डरा रहे हैं। कुंता की शिकायत पर एससी एसटी एक्ट की विशेष अदालत ने एसएसपी सहारनपुर को 29 जनवरी को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है।

chat bot
आपका साथी