पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाने में भ्रष्टाचार

कोरोनाकाल के दौरान पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाने में हो रहे भारी भ्रष्टाचार पर रोक तथा जांच करा कार्रवाई की मांग पीआरडी जवानों ने की है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 07:22 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 07:22 PM (IST)
पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाने में भ्रष्टाचार
पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाने में भ्रष्टाचार

सहारनपुर, जेएनएन। कोरोनाकाल के दौरान पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाने में हो रहे भारी भ्रष्टाचार पर रोक तथा जांच करा कार्रवाई की मांग पीआरडी जवानों ने की है।

इन जवानों के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को प्रांतीय रक्षक दल, प्रांतीय विकास दल व युवा कल्याण महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी को सौंपकर कहा कि सहारनपुर जिले में पीआरडी जवान न तो कभी भर्ती हुए तथा न ही विभागीय प्रशिक्षण प्राप्त है। इसके बावजूद युवा कल्याण अधिकारी ने भ्रष्टाचार कर अनेक को रिकार्ड में शामिल दिखा रखा है। वर्ष 2019 तक जिले में 350 पीआरडी जवान थे बाद में इनकी संख्या 550 हो गई तथा अब 815 जवानों की सूची बनाकर मुख्यालय के भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि सूची में 315 जवान कहां से आए इसकी जांच कराए जाने की जरूरत है। जवानों का आरोप था कि कुछ लोग दलाली कर पीआरडी जवानों के नाम सूची में दर्शाने में लगे है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस दौरान सुरजा सिंह, कीरत सिंह सतीश कुमार ब्रह्मपाल विजय पाल मौसम आदि मौजूद रहे।

गरीब जरूरतमंदों को बांटा राशन

सहारनपुर: छिपीयान स्थित आईटीएस एकेडमी कंप्यूटर संस्थान द्वारा कोविड-19 केचलते गरीब, असहाय व जरूरतमंद परिवारों को घर घर जाकर निशुल्क राशन व मास्क आदि वितरित किए। संस्थान के इसरार अहमद व मो. सलमान ने कहा कि संकट की घड़ी में लोगों को एक दूसरे की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान फरहान अंसारी, दानिश, इस्लाम आदि का विशेष योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी