आज सहारनपुर से शुरू होगी पश्चिम उप्र में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा

उप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस शनिवार से प्रतिज्ञा यात्रा शुरू करने जा रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बाराबंकी जिले से इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी वहीं सहारनपुर से भी प्रतिज्ञा यात्रा 23 अक्टूबर को शुरू होगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 10:55 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 10:55 PM (IST)
आज सहारनपुर से शुरू होगी पश्चिम उप्र में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा
आज सहारनपुर से शुरू होगी पश्चिम उप्र में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा

सहारनपुर, जेएनएन। उप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस शनिवार से प्रतिज्ञा यात्रा शुरू करने जा रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बाराबंकी जिले से इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी, वहीं सहारनपुर से भी प्रतिज्ञा यात्रा 23 अक्टूबर को शुरू होगी। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद, राष्ट्रीय सचिव तौकीर अहमद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, विधायक मसूद अख्तर, विधायक नरेश सैनी, प्रदेश महासचिव व मंडल प्रभारी डॉ संजीव शर्मा, प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी गौरव भाटी सहित जनपद के वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने बताया कि प्रतिज्ञा यात्रा माता शाकंभरी गेट बेहट से सुबह 11 बजे शुरू होगी। सहारनपुर से शुरू होने वाली इस प्रतिज्ञा यात्रा के जरिए कांग्रेस पश्चिम उप्र में सियासी बिगुल फूंकेंगी। इसमें छह प्रतिज्ञाओं का भी ऐलान किया जाएगा। दरअसल कांग्रेस ऐसी तीन प्रतिज्ञा यात्राओं को एक साथ शुरू कर रही है, जिनमें एक यात्रा वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी होते हुए रायबरेली पहुंचेगी, दूसरी यात्रा बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन होते हुए झांसी पहुंचेगी. तीसरी यात्रा सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस और आगरा होते हुए मथुरा पहुंचेगी।

पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग

सहारनपुर:

आल टीचर्स एंड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से एनपीएस समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि उप्र सरकार की नौकरियों में एक अप्रैल-05 से शिक्षकों, कर्मचारियों को दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर बाजार आधारित नई पेंशन व्यवस्था लागू की गई है। मांग करने वालों में अजय शर्मा, आदेश शर्मा, रजनीश सहगल अशोक मलिक, सरदार सिंह, रविन्द्र कुमार वैभव चौहान शामिल है।

chat bot
आपका साथी