जनभागीदारी मार्च यात्रा का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

रामपुर मनिहारान: कांग्रेस की जन भागीदारी मार्च यात्रा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर आगमन प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 10:43 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 10:43 PM (IST)
जनभागीदारी मार्च यात्रा का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
जनभागीदारी मार्च यात्रा का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

रामपुर मनिहारान: कांग्रेस की जन भागीदारी मार्च यात्रा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर आगमन पर जोर शोर से स्वागत किया। यात्रा संयोजक ने यात्रा के उद्देश्य के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया और कांग्रेस की नीतियों के प्रचार प्रसार में जुटने की अपील की।

कांग्रेस की जन भागीदारी मार्च यात्रा का सोमवार को नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि कांग्रेस नेता विवेक कांत ¨सह व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर सत्य संयम भुयांन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा संयोजक संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश कांग्रेश तरुण पटेल ने कहा कि दो अक्टूबर से आरंभ 121 दिवसीय प्रदेश व्यापी यात्रा का उद्देश्य सत्य और अ¨हसा की विचारधारा का हनन न होने देना है। कुछ दल वोट के नाम पर जनता को ¨हसा में झोंकना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। चेयरमैन प्रतिनिधि विवेक कात ¨सह व जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर सत्य संयम भुयांन ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। ठाकुर संजीव कौशल पीसीसी सदस्य, प्रीतम सैनी जिला उपाध्यक्ष, ध्यानवीर ¨सह, अनिल भारद्वाज आदि रहे। इससे पूर्व कांग्रेस यात्रा का दिल्ली मार्ग स्थित मदर लैंड स्कूल पर भी कांग्रेस नेता इंजीनियर सत्य संयम भुयांन ने स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी