प्रियंका को हिरासत में लेने पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

सी22- प्रियंका को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन सरकार पर लगाया तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप जागरण संवाददाता सहारनपुर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाते समय पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेसियों का आक्रोश फूट पड़ा। कांग्रेसजनों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर हिटलरशाही पर रोक लगाने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Jul 2019 10:47 PM (IST) Updated:Fri, 19 Jul 2019 10:47 PM (IST)
प्रियंका को हिरासत में लेने पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
प्रियंका को हिरासत में लेने पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

सहारनपुर, जेएनएन।

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाते समय पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेसजनों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।

जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के भय के माहौल के विरुद्ध हम आवाज करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हिरासत में लेकर यह संदेश दिया है कि पीड़ितों की आवाज यदि कोई उठायेगा तो उसे दबाने का काम प्रदेश सरकार द्वारा किया जायेगा। उन्होंने प्रियंका गांधी की तुरंत रिहाई तथा सोनभद्र जाने की इजाजत देने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस तानाशाही व उत्पीड़न का विरोध करेगी। इस दौरान सुशील चौधरी अंबौली, डा. केके सैनी, संजीव कौशल, अशोक सैनी, गणेश दत्त शर्मा, इमरान कुरैशी, अमरदीप व अर्चित जैन, अमित कांबोज, अरविद पालीवाल, अशोक शारदा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी