पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ जिला कांग्रेस एवं जिला युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के साथ केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:21 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:21 PM (IST)
पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

सहारनपुर, जेएनएन। पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ जिला कांग्रेस एवं जिला युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के साथ केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फरअली व जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष नितिन शर्मा के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में महानगर युवा अध्यक्ष अर्चित जैन ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में की जा रही बेतहाशा वृद्धि से जनमानस का जीवन दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने अपनी जनविरोधी नीति का त्याग नहीं किया तो युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर जनआंदोलन छेड़ने के लिए विवश होगी। इससे पूर्व पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में चौधरी मुजफ्फर अली ने संगठन सृजन अभियान व प्रियंका गांधी के सफल आयोजन की बधाई देते हुए जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर किसान अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर सरकारों के विरुद्ध प्रदर्शन रहें हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार किसानों के साथ-साथ देश के आम नागरिकों को महंगाई की मार से कमजोर करने का कार्य कर रही है। कांग्रेस जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा एवं जिला महासचिव मनीष त्यागी ने कहा कि गत दो माह में ही गैस सिलेंडर का मूल्य 200 से ज्यादा बढ़ा दिया गया और आज गैस सिलेंडर 835 का बेचा जा रहा है।

बैठक एवं विरोध प्रदर्शन मे जिला कोषाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, राकेश मोगा, गुलफाम अंसारी, रेखा शर्मा, संगीता बाल्मीकि, रजत भारद्वाज, तंजीम सिद्दीकी, संजय पंवार, शोएब लबकरी, ओमप्रकाश लखनौती, युवा कांग्रेस नेता गौरव वर्मा, राजीव बत्रा, अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी