कांग्रेस नेताओं ने कहा भाजपा के दिन हुए पूरे

गागलहेड़ी में कांग्रेस विधायकों ने एनआरसी के विरोध में होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jan 2020 11:10 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jan 2020 11:10 PM (IST)
कांग्रेस नेताओं ने कहा भाजपा के दिन हुए पूरे
कांग्रेस नेताओं ने कहा भाजपा के दिन हुए पूरे

सहारनपुर, जेएनएन। गागलहेड़ी में कांग्रेस विधायकों ने एनआरसी के विरोध में होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील भी की।

रविवार को भगवानपुर रोड स्थित डाक बंगले पर कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर व विधायक नरेश सैनी एवं कांग्रेस नेता शशि वालिया ने पत्रकारों को बताया कि 14 जनवरी को गागलहेड़ी में एनआरसी के विरोध में सम्मेलन होगा, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता इमरान मसूद सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

विधायक मसूद अख्तर ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रहा है। कांग्रेस पार्टी का कहीं कार्यक्रम हो। जिला प्रशासन अनुमति देने में आनाकानी करता ह, जबकि भाजपाइयों के लिए एक नियम कानून नहीं। उन्हें तुरंत प्रदर्शन और रैली करने की आज्ञा दे दी जाती है।

बेहट विधायक नरेश सैनी ने कहा कि पूरे देश में एनआरसी का विरोध हो रहा है, जिसका कांग्रेस विरोध कर रही है। देहात विधानसभा में 14 जनवरी को सम्मेलन के जरिए विरोध किया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि वालिया ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद से ही युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, जबकि किसान आत्महत्या कर रहा है। अब जनता जान चुकी है इसलिये एनआरसी का विरोध जनता खुल कर रही है। वार्ता में दानिश, इकरार, अहसान, सुभान, अमजद, खलील सलमानी, कुरबान कुरेशी इकराम, आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी