प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में रातभर धरने पर डटे रहे कांग्रेसी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाते समय गिरफ्तार किए जाने के विरोध में गत रात्रि में शुरू हुआ कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार दोपहर बाद समाप्त हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Jul 2019 11:16 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jul 2019 11:16 PM (IST)
प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में रातभर धरने पर डटे रहे कांग्रेसी
प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में रातभर धरने पर डटे रहे कांग्रेसी

सहारनपुर, जेएनएन। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाते समय गिरफ्तार किए जाने के विरोध में गत रात्रि में शुरू हुआ कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार दोपहर बाद समाप्त हुआ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तमाम रात व दिन में बारिश के बीच धरने पर डटकर सरकार विरोधी नारेबाजी कर विरोध प्रकट करते रहे।

हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में धरना समाप्ति पर पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि सोनभद्र के नरसंहार के लिए प्रदेश सरकार पूर्णत: जिम्मेदार है। प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन होने के साथ ही कानून व्यवस्था चौपट है, गुंडे व माफिया को कानून का डर नहीं है और अब लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कार्यकर्ताओं के जज्बे को सलाम करते हुए धरना समाप्ति की घोषणा के साथ कहा कि इसे पूर्ण विराम न समझा जाए। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है, ऐसे में यदि सरकार ने सुधार कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए तो कांग्रेसजन सड़कों पर उतरकर संघर्ष को बाध्य होंगे। विधायक मसूद अख्तर व प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि जनहित की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष से पीछे नहीं हटा जायेगा। उन्होंने प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को पूरी तरह अलोकतांत्रिक करार दिया। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेन्द्र कपिल, इमरान कुरैशी, अर्चित जैन, अशोक व प्रीतम सैनी, वरुण शर्मा, विजय, मेहरबान आलम, सुशील चौधरी अंबौली, नसीब खान, उमा भूषण, जावेद साबरी, संजीव कौशल, लियाक अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी