शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाला जांच को कांग्रेस पिछड़ा वर्ग का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक नरेश सैनी व प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सैनी के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:18 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:18 PM (IST)
शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाला जांच को कांग्रेस पिछड़ा वर्ग का प्रदर्शन
शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाला जांच को कांग्रेस पिछड़ा वर्ग का प्रदर्शन

सहारनपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक नरेश सैनी व प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सैनी के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित दो ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंप उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती-2019 में हुए आरक्षण घोटाले की जांच व 2021 की जनगणना जातिवार कराए जाने की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों नरेश सैनी व अशोक सैनी ने कहा उत्तर प्रदेश में वर्ष 2019 में 69000 शिक्षकों की भर्ती हुई, जिसमें ओबीसी वर्ग आरक्षण के अंतर्गत 5844 सीटो अध्यापकों की भर्ती अन्य बिरादरी को देखकर ओबीसी वर्ग के साथ बड़ा घोटाला किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि इस घोटाले की निष्पक्ष जांच कराकर पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थियों के साथ न्याय करें।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फरअली व शशी वालिया ने कहा कि इन्होंने भर्तियों में भी गरीबों का हक छीना है। कांग्रेस नगराध्यक्ष वरुण शर्मा व चंद्रजीत सिंह निक्कू ने जनगणना-2021 को जातिवार कराए जाने की मांग की। इस दौरान संजय वालिया, मनीष त्यागी, मधु सहगल, अमित कांबोज, जतिन सैनी, मनीष सहगल, आरिफ मंसूरी, इकराम खान, राजकुमार सैनी, अभिषेक सैनी, अशोक शर्मा, अक्षय सैनी, जतिन शर्मा, अजय कुमार सैनी, आशीष, दीपक सैनी, डॉ मनोज शर्मा, सीताराम सैनी आदि मौजूद रहे।

महा शिवरात्रि आज, गाइड लाइन के अनुसार होगा जलाभिषेक

गंगोह : कस्बे में शुक्रवार को सावन मास की शिव रात्रि मनाई जाएगी। इस दिन शिव का जलाभिषेक किया जाता है।

कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने शिव भक्तों से अपील की है कि वह गाइड लाइन का पालन कर उसी के अनुसार जल अभिषेक करें। उन्होने शिव मंदिरों के संचालकों से भी गाइड लाइन का पालन करने और उसी के अनुसार व्यवस्था बनाने की अपील की है। शिव रात्रि को देखते हुए मंदिरों को सजाया जा रहा है। इससे पहले मंदिरों में सफाई का कार्यक्रम चला।

chat bot
आपका साथी