कंबाइन हार्वेस्टर स्वामियों को सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगवाना जरूरी

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जनपद के सभी कंबाइन हार्वेस्टर स्वामियों को निर्देश दिए कि फसल कटाई के दौरान प्रयोग की जाने वाली कंबाइन हार्वेस्टर के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम या स्ट्ररीपर अथवा स्ट्रारेक एवं बेलर का उपयोग किया जाना अनिवार्य होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:06 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:06 PM (IST)
कंबाइन हार्वेस्टर स्वामियों को सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगवाना जरूरी
कंबाइन हार्वेस्टर स्वामियों को सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगवाना जरूरी

सहारनपुर, जेएनएन। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जनपद के सभी कंबाइन हार्वेस्टर स्वामियों को निर्देश दिए कि फसल कटाई के दौरान प्रयोग की जाने वाली कंबाइन हार्वेस्टर के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम या स्ट्ररीपर अथवा स्ट्रारेक एवं बेलर का उपयोग किया जाना अनिवार्य होगा। उन्होने कहा यदि कोई भी कंबाइन हार्वेस्टर सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम, स्ट्ररीपर, स्ट्रारेक एवं बेलर के बिना चलती हुयी पायी गयी तो तत्काल सीज की कार्यवाही की जाएगी व कंबाइन स्वामी के व्यय पर ही सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगवाने के उपरान्त ही छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी कंबाइन स्वामी एक सप्ताह के अन्दर अपनी तहसील के उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होकर इस आशय का लिखित शपथ-पत्र प्रस्तुत करते हुए कृषि विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त कर लें कि अपनी कंबाइन हार्वेस्टर में अपेक्षित एटेचमेंट लगवा लिया है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि सभी स्कूलों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि चुनाव आयोग की प्राथमिकता के अनुसार सभी विद्यालयों के शौचालय साफ-सुथरे एवं क्रियाशील रहें। सभी विद्यालयों के हैंडपंप भी सुचारू रूप से काम करते रहें। कीटनाशक विक्रेता रसायनों की बिक्री का कैश मेमों जरूर दें

सहारनपुर : जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिप्रा ने समस्त कीटनाशक विक्रेताओं को निर्देश दिए है कि किसानों को रसायन क्रय पर उन्हे कैश मेमो जिस पर रसायन का नाम, बैच नम्बर, विनिर्माण तिथि, अवसान तिथि एवं विक्रय मूल्य अंकित हो, अवश्य उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

क्षमावाणी पर्व से बढ़ेगा प्रेम भाव: पुंडीर

सहारनपुर : माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह पुंडीर ने कहा कि क्षमावाणी पर्व धार्मिक होने के साथ-साथ सामाजिक भी है। यदि सभी समाज इस पर्व को अपनाएं तो समाज में प्रेम भाव बढ़ेगा और झगड़े समाप्त हो सकेंगे। मंगलवार को कलसिया रोड स्थित जेवी जैन इंटर कालेज में आयोजित क्षमावाणी पर्व पर प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह पुंडीर ने कहा कि क्षमावाणी पर्व जैन समाज का अनूठा पर्व है। जैन धर्म में क्षमा को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि व्यक्ति ने यदि क्षमा को धारण नहीं किया तो वह धर्म के किसी अन्य गुण को भी आत्मसात नहीं कर सकता। विद्यालय प्रबंध समिति के महामंत्री कुलभूषण कुमार जैन ने कहा कि यह पर्व मनुष्य को मनुष्य के निकट लाता है और समाज में भाईचारे को बढ़ाता है। जैन समाज के महामंत्री संजीव जैन ने कहा कि क्षमा करना और मांगना दोनों ही वीरता का प्रतीक है कायर न किसी को क्षमा कर सकता है और न ही क्षमा मांग सकता है। प्रधानाचार्य दीपक कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के सदस्य विपिन जैन, प्रवक्ता पूजा जैन, किरण शर्मा, अनिल जैन, आशीष जैन ने भी विचार रखे। संचालन प्रदर्शन जैन ने किया। इस मौके पर सतीश चंद जैन, राजीव जैन, सुधीर जैन, अजय जैन, राजन जैन, उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी