वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया सीएम ने नगर पंचायत भवन का शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम लखनऊ में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नवगठित नगर पंचायत के भवन का वर्चुअल शिलान्यास किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 10:25 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 10:25 PM (IST)
वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया सीएम ने नगर पंचायत भवन का शिलान्यास
वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया सीएम ने नगर पंचायत भवन का शिलान्यास

सहारनपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम लखनऊ में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नवगठित नगर पंचायत के भवन का वर्चुअल शिलान्यास किया।

डीएम अखिलेश सिंह और एडीएम डा. अर्चना देवी की मौजूदगी में पंचायत घर परिसर में शिलान्यास कार्यक्रम का स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक नागरिक को जन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 112 करोड़ की लागत से बनने वाले 76 नगर निकायों के भवन का शिलान्यास किया जा रहा है। सभी भवन आधुनिक सुख सुविधाओं से संपन्न होंगे। जन प्रतिनिधियों को बैठने का उचित स्थान मिलेगा। इससे बदलते उतरप्रदेश और विकसित प्रदेश का सपना साकार होगा। सरकार द्वारा नगरीय जन जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। सड़कें मोहल्ले साफ सुथरे दिखाई देते है। ग्रामीण नगरीय क्षेत्र में प्रत्येक परिवार को अपना घर उपलब्ध हो इस दिशा में 45 लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए है। उन्होंने कहा कि पहले गंदगी, जाम और पेयजल की समस्या आम होती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है, सरकार के प्रयास से आमजन को इन समस्याओं से छुटकारा मिला है। पीएम के संकल्प के साथ स्वयं को जोड़ते हुए हम प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में लगे है और नवगठित नगर निकायों में सभी योजनाओं को लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के आधार पर नगर निकायों को भी आय के संसाधन बढ़ाकर निकाय को स्मार्ट बनाना है। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना का संबोधन भी हुआ। इस दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री बिजेंद्र कश्यप, महावीर सिंह राणा, चौधरी राजबीर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष मांगेराम शर्मा, राजेश राणा, भाजपा नेता विकास गुप्ता, युवा नेता अंकित वर्मा, पूर्व प्रधान मंजू शर्मा, सविता अरोड़ा, ब्लाक प्रमुखपति योगेश पुंडीर, सुशील राणा, युवा मोर्चा के सुशील कांबोज, बिजेंद्र शर्मा, संजय अग्रवाल, नीरज जैन, डॉ देवराज सिंह, सुशील राठौर, धर्मपाल सैनी, परवेज अंसारी, सईद अहमद व बिल्लू राठौर आदि मौजूद रहे।

नगर पंचायात बनने से यह होंगे लाभ

नगर पंचायत के ईओ विरज त्रिपाठी के अनुसार नगर पंचायत बनने से आमजन को नगरीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी। विद्युत, पेयजल आपूर्ति तथा सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। गली मुहल्लों में सीसी और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर मिलने वाली सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

chat bot
आपका साथी