गांव बंदाहेड़ी में चला सफाई अभियान

गंगोह में ब्लाक क्षेत्र के गांव बंदाहेड़ी में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान बबीता के प्रतिनिधि सुशील चौधरी द्वारा गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिसके तहत सुशील चौधरी और ग्रामीणों ने गांव की गलियों को झाडू़ मारकर साफ किया। इसके बाद गांव की समस्त सड़कों को सैनिटाइज कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 11:57 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 11:57 PM (IST)
गांव बंदाहेड़ी में चला सफाई अभियान
गांव बंदाहेड़ी में चला सफाई अभियान

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में ब्लाक क्षेत्र के गांव बंदाहेड़ी में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान बबीता के प्रतिनिधि सुशील चौधरी द्वारा गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसके तहत सुशील चौधरी और ग्रामीणों ने गांव की गलियों को झाडू़ मारकर साफ किया। इसके बाद गांव की समस्त सड़कों को सैनिटाइज कराया गया।

प्रधान प्रतिनिधि सुशील चौधरी ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों को भी अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर दीपांशु, मुकेश, अनिल, लोकपाल, अरविद, नितेश, नीरज, मनोज, जयकरण, जयप्रकाश, ओमकार आदि मौजूद रहे।

सी-109,

कलसी गांव को सैनिटाइज किया

महंगी:कोरोना महामारी की विकरालता को देखते हुए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने निजी स्तर से ही सफाई के साथ गांव को सैनिटाइज कराना शुरू कर दिया हैं। ग्राम कलसी के प्रधान विकुल कुमार ने बताया कि गांव की सभी गलियों को सैनिटाइज करवाया गया।वही साफ सफाई अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि गांव अभी तक सुरक्षित है। आगे भी कोई बीमारी न आये इसके लिए आगे भी सैनिटाइज किया जाएगा। हर्षित, अनुज रोड़, बिट्टू मास्टर ,ग्राम सेवक अजय पांचाल आदि का सहयोग रहा।

सी- सपा नेता अब्दुल गफूर घर में नजरबंद

सहारनपुर: समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष चौधरी अब्दुल गफूर को पुलिस ने रविवार की शाम से ही घर में नजरबंद कर रखा गया।

सपा नेता गफूर ने घोषणा की थी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर वह उन्हें काले झंडे दिखाएंगे। इस घोषणा के बाद से ही पुलिस अब्दुल गफूर पर पैनी नजर रखे हुए थी। उनके मवीकलां स्थित आवास पर पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद किया हुआ है। सी- नगर व देहात की जनता में भेदभाव: वालिया

वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय वालिया को थाना देहात कोतवाली में नजरबंद किया गया। संजय वालिया का कहना है कि आज जिला प्रशासन द्वारा शहर व ग्रामीण क्षेत्र की जनता के साथ भेदभाव किया जा रहा है। मगर इसकी जानकारी होने पर पहले पुलिस ने उन्हें गांव गदनपुरा में ही नजरबंद किया और बाद में थाना देहात कोतवाली लेकर आए तब से उन्हें यहीं बैठाया गया है।

chat bot
आपका साथी