नगर पंचायत ने चलाया विशेष सफाई अभियान

शनिवार से रविवार तक दो दिन के लॉकडाउन के दौरान नगर पंचायत ने कस्बे में सफाई और कीटनाशक के छिड़काव का विशेष अभियान चलाया। इस काम में अधिशासी अधिकारी स्वयं तो शामिल रहे ही कार्यालय के स्टाफ को भी इसमें लगाये रखा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 09:50 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 09:50 PM (IST)
नगर पंचायत ने चलाया विशेष सफाई अभियान
नगर पंचायत ने चलाया विशेष सफाई अभियान

सहारनपुर, जेएनएन। शनिवार से रविवार तक दो दिन के लॉकडाउन के दौरान नगर पंचायत ने कस्बे में सफाई और कीटनाशक के छिड़काव का विशेष अभियान चलाया। इस काम में अधिशासी अधिकारी स्वयं तो शामिल रहे ही कार्यालय के स्टाफ को भी इसमें लगाये रखा।

कोरोना के केस बढ़ने के कारण शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन किया गया था। जिसके चलते अतिआवश्यक कार्यों के अलावा सभी सामान्य कामकाज बंद रहे। नगर पंचायत ने इस दो दिन के लॉकडाउन में कस्बे के गली मोहल्लों में रोजाना की सफाई व्यवस्था के इतर अभियान चलाया। तड़के 4 बजे से नगर पंचायत के महिला-पुरुष सफाई कर्मी तो रोजाना की तरह गली मोहल्लों और नालियों की सफाई में जुट ही जाते रहे। दिन निकलते ही नगर पंचायत के कीटनाशक से भरे टैंकर भी कस्बे की गली मोहल्लों में छिड़काव के लिये लग जाते हैं। इस अभियान की मानिटरिग स्वयं अधिशासी अधिकारी वीरज कुमार त्रिपाठी करते रहे। यह अभियान सुबह से शाम तक कस्बे व आसपास एक किमी के दायरे में सड़कों तक पर चला। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि वैसे तो यह अभियान रोजाना चलता है लेकिन दो दिन के लॉकडाउन में लोग अपने घरों में रहते हैं। ऐसे में गली मोहल्ले खाली रहते हैं तो कीटनाशक के छिड़काव में आसानी हो जाती है। सप्ताह के प्रत्येक शनिवार व रविवार को यह विशेष अभियान चलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी