चौपाल लगा भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई

देवबंद में भाजपा महिला मोर्चा ने तल्हेड़ी खुर्द गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत चौपाल कार्यक्रम हुआ जहां ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:04 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:04 PM (IST)
चौपाल लगा भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई
चौपाल लगा भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में भाजपा महिला मोर्चा ने तल्हेड़ी खुर्द गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत चौपाल कार्यक्रम हुआ, जहां ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

जिलाध्यक्ष रक्षा नामदेव के निर्देश पर गुरुवार को गांव में लगी चौपाल में जिला मंत्री स्नेहा टंडन, जिला शोध प्रमुख शुभलेश शर्मा व देहात अध्यक्ष रेखा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई। कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही हैं। कहा कि महिलाओं का हित भाजपा में ही सुरक्षित है। भाजपा शासन में महिला अपराध भी घटे हैं। जबकि पूर्व की सरकारों में महिलाओं का घर से निकलना भी दूभर था। इस दौरान कई ग्रामीण महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की। इस मौके पर पवन गुसाई, पिकी, शालू, मोनिका व श्यामलता आदि मौजूद रही।

भारत माता के वीर सपूतों को अनेक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि

गंगोह: बुधवार को हुई हेलीकाप्टर दुर्घटना में सीडीएस विपिन रावत समेत सेना के 13 सैन्य अफसरों के निधन पर अनेक संस्थाओं ने गहरा दुख जताया है। इसे देश की महान क्षति बताया गया।

गुड छप्पर मार्ग स्थित नामदेव पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई शोक सभा में प्रधानाचार्य रजनी राजपूत ने जनरल रावत के साहस भरी यादों को बच्चों को बताया। कहा उनका असमय जाना राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति है। जनरल रावत की धर्म पत्नी के अलावा भारत मां के 12 अन्य सपूतों के खो देने का गम भी पूरे राष्ट्र को है। श्रद्धांजलि देने वालों में पंकज राजपूत, सचिन शर्मा, अरविद शर्मा, मनोज कौशिक, राजेंद्र कुमार, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे। जयहिन्द सामाजिक संगठन कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्ष दानिश, सचिव शुभम अग्रवाल, नितिन सिघल, उमंग शर्मा, हर्षद बजाज आदि शामिल रहे। दो मिनट का मौन रखकर इन लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

अरविद पाल सिंह कपूर की अध्यक्षता में मोहल्ला नीम तला स्थित कार्यालय पर सिम्मी वेलफेयर फाउंडेशन की शोक सभा में प्रदीप तायल, पल्लवी अरोड़ा, बलबीर सिंह, सपना टेबक आदि शामिल रहे। कला निकेतन परिवार ने भी इसे देश के लिए महान क्षति बताया।

chat bot
आपका साथी