आनलाइन क्विज में बच्चों ने दिखाया उत्साह, सवालों के दिए सटीक जवाब

गंगोह में दैनिक जागरण द्वारा नामदेव पब्लिक स्कूल में आयोजित आनलाइन क्विज प्रतियोगिता में गुरुवार को छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता में इंटर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 07:44 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 07:44 PM (IST)
आनलाइन क्विज में बच्चों ने दिखाया उत्साह, सवालों के दिए सटीक जवाब
आनलाइन क्विज में बच्चों ने दिखाया उत्साह, सवालों के दिए सटीक जवाब

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में दैनिक जागरण द्वारा नामदेव पब्लिक स्कूल में आयोजित आनलाइन क्विज प्रतियोगिता में गुरुवार को छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता में इंटर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

गुड छप्पर मार्ग स्थित नामदेव पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या रजनी राजपूत की देखरेख में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के अध्यापकों ने दैनिक जागरण द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में विज्ञान, रसायन, अंग्रेजी के अलावा सामान्य ज्ञान व कोरोना की जानकारी संबंधित अनेक सवाल छात्र-छात्राओं से किए। पंकज राजपूत, अध्यापक अरविद शर्मा, सचिन शर्मा, अमित कुमार के अलावा प्रधानाचार्या ने भी बच्चों से विभिन्न विषयों पर सवाल किए जिनका उत्साहित छात्र-छात्राओं ने सटीक जवाब दिए।

पंकज राजपूत ने विज्ञान, निखिल शर्मा ने अंग्रेजी, अमित कुमार ने कंपयूटर, अरविद शर्मा ने सामान्य ज्ञान व प्रधानाचार्या ने कोरोना की जानकारी संबंधी सवाल किए। रजनी राजपूत ने बताया कि हालांकि कोरोना काल में स्कूल खुल नहीं पाए फिर भी स्कूल ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को कुंद नहीं होने दिया। समय-समय पर संस्कार, संस्कृति व देश संबंधी ज्ञान भी दिया गया।

प्रतियोगिता में इंटर के अभिनव अग्रवाल, अभिनव सैनी, अंश रोड़, अंशिका सैनी, आर्यन सैनी, आशुतोष शर्मा, अयान रहमान, नंशिका अग्रवाल, प्रियांश अग्रवाल, रिद्धी पिपलानी, रितिका शर्मा, रिया रोहिला, सनवीर सिंह, श्वेता शर्मा, वंशज गर्ग, वृतिका सैनी आदि शामिल रहे। क्विज का संचालन अरविद शर्मा ने किया। स्कूल के निदेशक पंकज राजपूत ने बताया कि स्कूल ने अनुशासन से कभी समझौता नहीं किया। स्कूल का प्रबंध तंत्र स्कूल के सामान्य दिनों में छात्र-छात्राओं के सामान्य ज्ञान की परख करता है। इसके अलावा वर्ष भर स्कूल में खेल प्रतियोगिताएं व योग का ज्ञान दिया जाता है तथा समय-समय पर अभ्यास भी कराया जाता है।

chat bot
आपका साथी