दैनिक जागरण आन लाइन क्विज में बच्चों ने बेबाकी से पूछे सवाल

नकुड़ में दैनिक जागरण द्वारा केल्विन सेंट्रल एकेडमी में मंगलवार को आनलाइन संपन्न हुए क्विज कोंटेस्ट में कक्षा नोट व दस के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग कर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। साथ ही कई विषयों की जानकारी ली पाई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:17 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:17 PM (IST)
दैनिक जागरण आन लाइन क्विज में बच्चों ने बेबाकी से पूछे सवाल
दैनिक जागरण आन लाइन क्विज में बच्चों ने बेबाकी से पूछे सवाल

सहारनपुर, जेएनएन। नकुड़ में दैनिक जागरण द्वारा केल्विन सेंट्रल एकेडमी में मंगलवार को आनलाइन संपन्न हुए क्विज कोंटेस्ट में कक्षा नोट व दस के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग कर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। साथ ही कई विषयों की जानकारी ली पाई।

प्रधानाचार्या विभा सैनी की देखरेख में आयोयजि क्विज में भौतिक शास्त्र के अध्यापक अखिलेश पांडे, गणित विषय के अध्यापक नीरज धीमान व क्रीड़ा अध्यापक सचिन कश्यप ने छात्रों से सवाल जवाब किए। कक्षा 10 की अंजिका व अरूणा चौधरी ने अंग्रेजी व फिजिक्स विषय से संबंधित पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए हैं। जबकि कक्षा 10 के ही प्रिस चौधरी, कक्षा 9 के आयुष पूनिया, आर्यन प्रताप ने रसायन विज्ञान, अंग्रेजी विषय व खेलों से संबंधित सवालों के सही उत्तर दिए।

दसवीं के मनमोहन त्यागी ने हिदी, गणित व भौतिकी विषयों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। भोतिकी विषय के अध्यापक अखिलेश पांडे ने छात्रों से गति के समीकरण, प्रकाश की चाल संबधी प्रश्न व न्यूटन के नियमों से रिलेटिड प्रश्न पूछे गए थे। जबकि प्रधानाचार्या विभा सैनी ने छात्रों से जनरल नोलेज से संबंधित प्रश्न पूछे। इसके अलावा सामान्य ज्ञान से संबंधित उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, उप राष्ट्रपति, प्रदेश की राजधानी, बरसात के मौसम में पैदा होने वाली सब्जियों व इसी मौसम में होने वाली बीमारियों के नाम पूछे गए। भारत में मौसम बदलने व मौसम के साथ ही उगने वाली मुख्य फसलों की जानकारी से संबंधित सवाल किए गए। गणित विषय के अध्यापक नीरज धीमान ने गणित विषय से संबंधित प्रश्न पूछे। क्विज कोंटेस्ट में शामिल सभी छात्रों ने सभी सवालों के करीब करीब सही जवाब दिए। कांटेस्ट में कक्षा नो के आरव मंढाण, आयुषी व स्नेहा व कक्षा दस की अंजिका, अरूणा चौधरी व प्रिस ने बाजी मारी। क्विज का संचालन पीटीआई सचिन कश्यप ने किया। स्कूल चैयरमैन डा पुष्कर सैनी ने बताया कि स्कूल खुलने के दौरान छात्रों को जनरल नोलेज व खेलों की विशेष ट्रेनिग दी जाती है। इसके लिए स्कूल प्रबंधन साल में दो बार ग्रीष्म व शरद कालीन जनपद स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता का भी आयोजन करता है। प्रतियोगिता डे नाइट में आयोजित की जाती है।

chat bot
आपका साथी