कई बार राजपाल सिंह के घर पर आए चौधरी अजित सिंह

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के निधन से रालोद कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि उनके साथ रहा हर वह शख्स दुखी है जिसने उन्हें करीब से जाना है। खासकर ऐसे लोग जो किसानों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। उन्हीं में एक हैं सहारनपुर के गांव फंदपुरी निवासी उत्तर प्रदेश गन्ना संघ के पूर्व चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह जो लंबे समय तक पार्टी में पदाधिकारी रहे। चौधरी साहब जब भी सहारनपुर आते तो गन्ना भवन के निकट उनके आवास पर जरूर जाते थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 10:54 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 10:54 PM (IST)
कई बार राजपाल सिंह के घर पर आए चौधरी अजित सिंह
कई बार राजपाल सिंह के घर पर आए चौधरी अजित सिंह

सहारनपुर, जेएनएन। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के निधन से रालोद कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि उनके साथ रहा हर वह शख्स दुखी है, जिसने उन्हें करीब से जाना है। खासकर ऐसे लोग जो किसानों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। उन्हीं में एक हैं सहारनपुर के गांव फंदपुरी निवासी उत्तर प्रदेश गन्ना संघ के पूर्व चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, जो लंबे समय तक पार्टी में पदाधिकारी रहे। चौधरी साहब जब भी सहारनपुर आते तो गन्ना भवन के निकट उनके आवास पर जरूर जाते थे।

साल 2002 में जब प्रदेश में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में सपा रालोद गठबंधन की सरकार बनी तो उस सरकार में रालोद कोटे से जसाला के चौधरी विरेंद्र सिंह पशुधन मंत्री बने थे, और सहारनपुर में इनका चौधरी राजपाल सिंह फंदपुरी के यहां आना-जाना रहता था। चौधरी राजपाल सिंह भी करीब तीन साल तक रालोद के मंडल अध्यक्ष और करीब पांच साल तक प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। इस नाते प्रदेश में सरकार होने के कारण चौधरी अजित सिंह का सहारनपुर में खूब आना जाना रहा था। चौधरी राजपाल सिंह ने जनमंच सभागार में कई उनके कार्यक्रम कराये थे और चौधरी साहब कार्यक्रम से निपटने के बाद सीधे राजपाल सिंह के आवास पर पहुंचकर कुछ देर आराम करते थे। चौधरी राजपाल सिंह बताते हैं कि उनका और चौधरी साहब का छोटे और बड़े भाई जैसा नाता था, इसलिए वह चौधरी साहब अपने मन की बात भी कर लेते थे। इतना ही नहीं बात-बात पर उनकी हंसी खामोश माहौल में भी रंग भर देती थी। वहीं वर्तमान में रालोद के अध्यक्ष राव कैसर सलीम दुखी मन से कहते हैं कि करीब तीन माह पहले जब वह दिल्ली गए तो न जाने क्यों चौधरी साहब ने उन्हें अपने साथ फोटो खिचाने के लिए यह कहते हुए बुला लिया था। राव आओ फोटो खिचा लो बाद में याद करोगे। राव कहते हैं कि शायद उन्हें इस बात का अहसास हो गया था कि अब उनके पास ज्यादा समय नहीं है। वहीं जनपद में शुरुआत से रालोद का झंडा उठाकर चलने वाले रालोद के प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह एडवोकेट और वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी अयूब हसन भी चौधरी साहब के साथ बिताए पलों को याद कर दुखी हैं।

chat bot
आपका साथी