नानक जयंती पर गुरुद्वारों में अखंड पाठ शुरू

गंगोह : गुरुनानक देव जी के जन्मदिन को लेकर श्रद्धालुओं ने चौथे दिन भी प्रभात फेरी निकाली। जयंत

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 10:02 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 10:02 PM (IST)
नानक जयंती पर गुरुद्वारों में अखंड पाठ शुरू
नानक जयंती पर गुरुद्वारों में अखंड पाठ शुरू

गंगोह : गुरुनानक देव जी के जन्मदिन को लेकर श्रद्धालुओं ने चौथे दिन भी प्रभात फेरी निकाली। जयंती को लेकर गुरुद्वारों में अखंड पाठ बुधवार से शुरू कर दिए गए हैं।

गुरु¨सह सभा ने गुरुनानक देव जी के प्रकटोत्सव पर आयोजन शुरू किया है। गुरुद्वारा पीठ बाजार से बुधवार को चौथे दिन भी नगर कीर्तन करते श्रद्धालुओं का जत्था विभिन्न मार्गो से निकला। सराफा बाजार नीमतला व ईशरा में जत्थे का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। गुरुद्वारा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न समाज के लोग भाग ले रहे हैं। बुधवार को जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के नारों के बीच निशान साहब का चोला बदला गया। वहीं गुरुद्वारों में बुधवार से ही अखंड पाठ आरंभ किया गया। नगर के गुरुद्वारे में लगातार सुखमणी साहब का पाठ किया जा रहा है। शुक्रवार को गुरुनानक देव जी के प्रकटोत्सव पर सबद कीर्तन के अलावा अन्य कार्यक्रम भी होंगे। गुरु जी का लंगर भी उसी दिन चलेगा। सिक्ख समाज के लोगों ने उन स्कूलों के प्रति रोष व्यक्त किया जो गुरुनानक देव जी के प्रकटोत्सव पर कार्यक्रम के नाम पर अवकाश नहीं रखते। इस कारण समाज के अनेक बच्चे कार्यक्रम में शामिल होने से रह जाते हैं। प्रभात फेरी में अमरदीप ¨सह लाड्डी, बलकार ¨सह, अर¨वद कपूर, निर्मल ¨सह, सुशील पाहुजा, विनोद शर्मा, प्रवीण रहेजा, ज्योति, भूषण लाल, रमेश व सुरेश आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी