पुण्यतिथि पर इंदिरा गांधी को याद किया

देवबंद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन कार्यों पर प्रकाश डाला।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:35 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:35 PM (IST)
पुण्यतिथि पर इंदिरा गांधी को याद किया
पुण्यतिथि पर इंदिरा गांधी को याद किया

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन कार्यों पर प्रकाश डाला।

शनिवार को भायला रोड स्थित कैंप कार्यालय पर कार्यक्रम में नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। इंदिरा गांधी देश की ऐसी प्रधानमंत्री थी, जिन्होंने विश्व में भारत का लोहा मनवाया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष नेता मजाहिर हसन और वरयाम खान ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश में विकास की गंगा बहाई और एकता और अखंडता पर जोर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनवाने के लिए जी जान से मेहनत करने का संकल्प लिया। शहजाद उस्मानी, राहत खलील, अब्दुल कादिर त्यागी, सईद अंसारी, वसीम अंसारी, नासिर सलमानी, बिजेंद्र शर्मा, लईक अंसारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी