हवन यज्ञ व परिक्रमा कर मनाया शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस

वंदेमातरम मिशन व चिगारी ट्रस्ट ने शहीदे आजम सरदार भगत सिंह का 127वां जन्मदिवस 108 दिए जलाकर व भगत सिंह प्रतिमा की परिक्रमा करने के अलावा फूलों की बरसात व बसंती गुलाल उड़ाकर प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:11 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:11 PM (IST)
हवन यज्ञ व परिक्रमा कर मनाया शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस
हवन यज्ञ व परिक्रमा कर मनाया शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस

सहारनपुर, जेएनएन। वंदेमातरम मिशन व चिगारी ट्रस्ट ने शहीदे आजम सरदार भगत सिंह का 127वां जन्मदिवस 108 दिए जलाकर व भगत सिंह प्रतिमा की परिक्रमा करने के अलावा फूलों की बरसात व बसंती गुलाल उड़ाकर प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया।

हसनपुर चुंगी स्थित टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरदार भगत सिंह की पुन: स्थापित प्रतिमा को पंचामृत स्नान कराया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए फटका, पगड़ी व माला पहना रक्त से तिलक किया तथा नारियल फोड़ व केक काटकर उत्साह से जन्म दिन मनाया। पं. अनिल कृष्ण कौदंड ने हवन यज्ञ कराया। मिशन संस्थापक विजयकांत चौहान के नेतृत्व में स्वयं सेवकों ने 108 आहुतियां देकर शहीदे आजम के पुर्नजन्म की प्रार्थना की। यही नहीं मिशन से जुड़े युवाओं ने 51 बसंती पगड़ियां पहनकर भगत सिंह की प्रतिमा की नंगे पांव 11 परिक्रमा की। इस दौरान सूबेदार सतीश शर्मा, अमरीश राणा, भीम राणा, चेतन, पूनम पुंडीर, कोमल चौधरी, रजनीश राणा, ललित कटारिया, बृजेश सिंह, अंकित टंडन, तेजस्वनी राणा, ओमकार चूड़ामणि,आदेश सैनी, प्रतीक शर्मा, रूद्र शर्मा हरजीत सिंह आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर पंजाबी महासभा ने भगत सिंह चौक स्थिति शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर जन्मदिवस पूर्ण उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, संस्था अध्यक्ष योगेश दुआ ने भगत सिंह प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर किया। साथ ही शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान प्रेमपाल कटारिया, मदन लांबा, योग चुघ, हेमंत अरोड़ा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी