धूमधाम से मनाया पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन

भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के अवसर पर उनकी सेवाओं का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 10:56 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 10:56 PM (IST)
धूमधाम से मनाया पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन
धूमधाम से मनाया पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन

सहारनपुर, जेएनएन। भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के अवसर पर उनकी सेवाओं का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन समर्पित किये गये। इस अवसर पर अन्तिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

सांसद आवास पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल ने उनकी देश के प्रति निष्ठा की चर्चा की। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दीपक गर्ग, पूर्व अध्यक्ष मुकेश राणा, संजय सैनी प्रधान सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उनका स्मरण किया। इसके अलावा नगर में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए जगह-जगह जन्म दिवस मनाया गया। यहां वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे पं. दीनदयाल ने अनेक आंदोलनों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। राष्ट्रधर्म व पांचजन्य अखबार निकाले। एकात्म मानववाद को आगे बढ़ाते हुए विकास की किरण समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की अवधारणा थी कि आजादी के पश्चात भारतीय विकास का आधार भारतीय संस्कृति होनी चाहिए न कि पाश्चात्य संस्कृति या विचारधारा। मोहल्ला बाहुद्दीन में भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष उमा शर्मा के आवास पर कार्यक्रम का शुभारंभ नगर अध्यक्ष उमा शर्मा व नगर उपाध्यक्ष सुशीला धीमान ने किया। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, गौरव गोयल, भाजपा बूथ अध्यक्ष सागर शर्मा, दीपक कुमार, अनमोल अरोड़ा, राहुल आदि मौजूद रहे। रामबाग सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस मनाया गया।

राजीव उपाध्याय को मिलेगा गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान

जागरण संवाददाता, सहारनपुर:

युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच द्वारा सप्तम अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह-2020 रविवार को आनलाइन आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम में राजीव उपाध्याय यायावार को गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता सम्मान दिया जायेगा।

जिले के लेखक राजीव उपाध्याय यायावर को गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच 27 सितंबर-2014 को हिन्दी साहित्य सेवा तथा भारतीय भाषाओं के उन्नयन के लिए गठित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिदी साहित्य के मूर्धन्य साहित्यकार मारीशस निवासी रामदेव धुरंधर करेंगे। राजीव उपाध्याय यायावर को ऐतिहासिक पत्रकारिता में अमूल्य योगदान के लिए गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता सम्मान दिया जा रहा है। राजीव उपाध्याय की तीन पुस्तक अपनी धरोहर, हमारा सहारनपुर और सहारनपुर का प्रकाशन हो चुका है।

chat bot
आपका साथी