डा. आंबेडकर का जन्मदिवस मनाया

भारत रत्न बाबा साहेब डा. आंबेडकर का जन्मदिवस औजपुरा में पुष्पांजलि अर्पित कर धूमधाम के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 07:40 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:40 PM (IST)
डा. आंबेडकर का जन्मदिवस मनाया
डा. आंबेडकर का जन्मदिवस मनाया

सहारनपुर, जेएनएन। भारत रत्न बाबा साहेब डा. आंबेडकर का जन्मदिवस औजपुरा में पुष्पांजलि अर्पित कर धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरपीआइ नेता यशपाल सिंह ने कहा कि बाबा साहब विश्व के नेता थे। पिछड़े व वंचित लोगों को उन्होंने सम्मान जनक जीवन जीने का अधिकार दिलाया। इस दौरान रमेश कुमार, ओमप्रकाश, सत्यपाल, मनोज कुमार, दलीप कुमार, नत्थूराम, छाया, निधि सिंह, निशी मौजूद रहे।

सामाजिक न्याय के पुरोधा थे आंबेडकर

सहारनपुर: नगर विधायक संजय गर्ग ने बाबा साहब की 130 वी जयंति पर कैंप कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने डा. आंबेडकर के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान सामाजिक समानता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दो दर्जन संस्थाओं को भीम रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान अल्प संख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष लियाकत अली, आजम शाह, रामशरण, वरदान घावरी, हरपाल वर्मा, नत्थुराम गुलशन कपूर, अभिषेक अरोड़ा, सोनू त्यागी मौजूद रहे।

वहीं, जाग्रति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा जेजे पुरम में डा. भीमराव आंबेडकर का 130वां जन्मदिवस शिक्षा को समर्पित होकर मनाया गया। जन्मदिवस पर जागृति फाउंडेशन वेबसाइट को बौद्ध चितक डा. करुणा शील राहुल द्वारा लांच किया गया। उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट में हिदी अंग्रेजी समाचार पत्र मैगजीन को अपलोड किया गया है, वेबसाइट में डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था है। इस पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिक भी दिए गए हैं। अध्यक्षता रतिराम गौतम ने की। संचालन इंजीनियर एसपी सिंह ने किया। इस दौरान राजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, अरविद कुमार, श्रीपाल बौद्ध, इंजी. प्रमोद कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी