देवबंद में भी मनाया मौलाना अबुल कलाम का जन्मदिवस

देवबंद में कपूरी गोविदपुर स्थित राजकीय मॉडल महाविद्यालय में भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्मदिवस राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में मौलाना आजाद के शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों का बखान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 10:51 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 10:51 PM (IST)
देवबंद में भी मनाया मौलाना अबुल कलाम का जन्मदिवस
देवबंद में भी मनाया मौलाना अबुल कलाम का जन्मदिवस

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में कपूरी गोविदपुर स्थित राजकीय मॉडल महाविद्यालय में भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्मदिवस राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में मौलाना आजाद के शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों का बखान किया गया।

बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मौलाना अबुल कलाम आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्राचार्य डा. विपिन कुमार गिरि ने कहा कि मौलाना आजाद स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षामंत्री थे। इतना ही नहीं वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं में से एक रहे। वह एक अच्छे कवि और लेखक होने के साथ-साथ पत्रकार भी थे। डा. लता शर्मा ने कहा कि युवाओं को उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। प्राध्यापक डा. अरविद कुमार व डा. मदनपाल ने कहा कि मौलाना आजाद को संविधान का मसौदा तैयार करने को संविधान सभा में शामिल गया था। इन्हें मरणोपरांत वर्ष 1992 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इस दौरान तनु, तनिका, प्रेरणा, नीतू, सोनाली, गौरव, नितिन, विशु, आकांक्षा, अक्षिता, फरहाना, मोना, सिमरन, नेहा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी