शिकार कर वन्यजीवों को ले जा रहे चार तस्कर दबोचे

वन विभाग की टीम ने थाना कुतुबशेर क्षेत्र में शिकार करने वाले चार तस्करों को पकड़कर उनसे आधा दर्जन दुर्लभ जीव-जंतु बरामद किए। तस्कर इनका शिकार करके हरियाणा ले जा रहे थे। आरोपितों को कुतुबशेर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:45 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:45 PM (IST)
शिकार कर वन्यजीवों को ले जा रहे चार तस्कर दबोचे
शिकार कर वन्यजीवों को ले जा रहे चार तस्कर दबोचे

सहारनपुर, जेएनएन। वन विभाग की टीम ने थाना कुतुबशेर क्षेत्र में शिकार करने वाले चार तस्करों को पकड़कर उनसे आधा दर्जन दुर्लभ जीव-जंतु बरामद किए। तस्कर इनका शिकार करके हरियाणा ले जा रहे थे। आरोपितों को कुतुबशेर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।

सहारनपुर रेंज के वन दारोगा सुनील कुमार ने बताया कि एक सूचना पर वन विभाग टीम ने सुबह छह बजे नकुड़ तिराहे के पास अलग-अलग बाइक पर आते चार शिकारी दबोचे। वे छिदबना के जंगल से जीव-जंतुओं का शिकार करके हरियाणा ले जा रहे थे। उनसे बोरी में बंद मृत गीदड़, तीन खरगोश और दो बिज्जू मिले। इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शिकारियों ने अपने नाम शेंबर पुत्र ऋषिपाल, शाका पुत्र धर्म सिंह, आकाश पुत्र गोपीनाथ, करमचंद पुत्र मेहरचंद निवासीगण गांव उड़वा माजरी, थाना सदर जगधारी जनपद यमुनानगर (हरियाणा) बताए। यमुना खादर क्षेत्र में पहले भी हो चुकी धरपकड़

दिसंबर 2019 में भी सहारनपुर पुलिस और वन विभाग ने अंतरराज्यीय वन्य जीव तस्करों को यमुना खादर क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। वे खादर क्षेत्र में प्रतिबंधित वन्यजीवों के शिकार की तैयारी में थे। उनसे मछली और वन्यजीव पकड़ने के 13 जाल, फंदा लगाने वाला तार और छह बाइक बरामद की थीं। दुर्लभ वन्यजीव निशाने पर

पूर्व में यह भी राजफाश हो चुका है कि वन्यजीव तस्करों के तार अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय तस्करों से जुड़े हैं। ये तस्कर कछुआ, गीदड़, जंगली सुअर, दुर्लभ प्रजाति के सांप आदि के अंगों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंची कीमत पर बेचते हैं। सहारनपुर के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों से सांपों को पकड़कर उत्तराखंड और बिजनौर में तस्करों को देते हैं। बरामद हुई थी तेंदुए की खाल

पिछले दिनों देवबंद पुलिस ने देहरादून से तीन फुट लंबाई की तेंदुए की खाल लेकर दिल्ली में बेचने जा रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेंदुआ खाल की कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई थी।

chat bot
आपका साथी