कार और ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत, चालक घायल

देवबंद में स्टेट हाईवे 59 पर कार और ट्रैक्टर ट्राली की हुई भिड़ंत में कार चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:19 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:19 PM (IST)
कार और ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत, चालक घायल
कार और ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत, चालक घायल

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में स्टेट हाईवे 59 पर कार और ट्रैक्टर ट्राली की हुई भिड़ंत में कार चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया है।

मंगलवार की दोपहर गांव जगदीशपुरा थाना रई, सोनीपत निवासी कर्मवीर पुत्र देवेंद्र कार द्वारा सहारनपुर की और जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार देवबंद आबादी क्षेत्र में फ्लाईओवर पर पहुंची तो अचानक उनकी कार की भिड़ंत ट्रैक्टर ट्राली से हो गई, जिसमें कार चला रहे कर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

जामिया सुमय्या में छात्रों के लिए तहफीजुल कुरआन की शुरुआत

सड़क दूधली: मदरसा जामिया सुमय्या में इस्लामिक पढ़ाई के लिए छह से 12 तक की उम्र के लड़को के लिए तहफीजुल कुरआन की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में कुरान की फजीलत बयान की गई।

कैलाशपुर स्थित मदरसे में हजरत मौलाना मो. नाजिम नदवी की सदारत में मुनअ़िकद प्रोग्राम में हजरत मौलाना मो. इलयास मजाहिरी ने कुरआन शरीफ की फजीलत बयान की। जामिया सुम्मया के बानी व नाजिम ए हजरत अल हाज कारी सईद अहमद ने ़खुतबा-ए- इस्तिकबालिया पेश किया।

मौलाना मोहम्मद तैयब नदवी व मौलाना अतहर हक्कानी ने प्रोग्राम की शुरुआत कुरआन ए पाक की तिलावत से की। मौलाना तय्यब नदवी ने कहा कि इस मदरसे ने जैसे लड़कियों को तालीम देने में सफलता हासिल की इसी तरह ही लड़कों को भी दीनी तालीम व कुरान की तालीम बखूबी दी जाएगी। कार्यक्रम में मौलाना साजिद हसन, मौलाना हबीबुललाह, मौलाना इशतियाक कासमी, मौलाना मोहम्मद ताहिर, मौलाना अब्दुल बासित, कारी गुलफाम, मौलाना मो. नोमान नदवी, हाजी इकबाल खां, डा. बाबा नफासत खां, मो. इरफान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी