संचारी रोगों की रोकथाम को चलेगा अभियान, सिस्टम तैयार

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान एक मार्च से शुरू कर दिया गया। यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा जिसके तहत गांव-गांव जाकर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:36 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:36 PM (IST)
संचारी रोगों की रोकथाम को चलेगा अभियान, सिस्टम तैयार
संचारी रोगों की रोकथाम को चलेगा अभियान, सिस्टम तैयार

सहारनपुर जेएनएन। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान एक मार्च से शुरू कर दिया गया। यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा, जिसके तहत गांव-गांव जाकर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया जाएगा। टीके लगवाने के लिए लोगों को बताया जाएगा। इसमें आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद ली जाएगी। सोमवार को अभियान की शुरुआत नेहरू मार्केट से की गई, जिसे महापौर ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सोमवार को निकाली गई रैली को महापौर संजय वालिया ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएमओ डा. बीएस सोढ़ी, डा. संजय यादव, डा. राजेश जैन, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़, डा. कुनाल जैन, डा. राजीव कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे। इस अभियान के तहत लोगों को बताया जाएगा कि संचारी रोग से कैसे बचा जा सकता है। सीएमओ ने आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिए कि अभियान को सफल बनाने में वह मौजूद रहेंगी। गांव-गांव में रैलियों का आयोजन किया जाएगा। रैली को विधायक, सांसद, प्रधान आदि जनप्रतिनिधि हरी झंडी दिखाएंगे।

दिमागी बुखार रोकने को यह करें उपाए

रात में यदि खुले में लोग सो रहे हैं तो वह मच्छरदानी का प्रयोग करें। इसके अलावा कमरे में अगरबत्ती, क्वायल आदि का इस्तेमाल करें। वहीं, दिन में भी पूरी बाजू की शर्ट को पहनें। घर के आसपास साफ सफाई रखें। इंडिया मार्का हैंडपंप के पानी का इस्तेमाल किया जाए। कूलर एवं फ्रिज में पानी एकत्र न होने दें, रखें सफाई

सहारनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सूरज सिंह एवं डा. आशीष पुनिया ने संयुक्त रुप से झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर डा. आशीष पुनिया ने कहा कि डेंगू एवं चिकनगुनिया बुखार एडीज मच्छर से होता है, जो दिन में काटता है और कृत्रिम रूप से भरे पानी में पनपता है, वहीं जापानी बुखार क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है, जो रात में काटता है तथा रुके हुए गंदे पानी में पनपता है। मलेरिया बुखार एनफिलिस मच्छर से फैलता है जो साफ पानी में पनपता है। शाम से सुबह तक काटता है। इनसे बचाव के लिए खिड़की दरवाजों पर जाली होनी चाहिए तथा पूरी बांह के कपड़े पहनने चाहिए तथा मच्छरदानी का प्रयोग भी किया जाए। उन्होंने कहा कि कूलर एवं फ्रिज में पानी एकत्र न होने दें। सूरज सिंह ने बताया कि जानवरों के बाड़े से दूर रहें और नियमित रूप से साफ सफाई करते रहें, साथ ही बच्चों को टीका लगवाएं। टीकाकरण अभियान 1 मार्च से 21 मार्च तक तथा 31 मार्च से 21 अप्रैल तक चलेगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी एएनएम अपने गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को बुखार से बचाव की जानकारी देंगी। इस अवसर पर डा. आरएस सेंगर, कमल सिंह राणा, अवनीश यादव, मनीष कुमार, राजकुमार, जितेंद्र शर्मा, सुरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, संयोगिता आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी