घर-घर जाकर भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया

रामपुर मनिहारान में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाया गया। भाजपा की नीतियों को जन-जन पहुंचाने की अपील की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:29 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:29 PM (IST)
घर-घर जाकर भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया
घर-घर जाकर भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया

सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाया गया। भाजपा की नीतियों को जन-जन पहुंचाने की अपील की गई।

मंगलवार को रामपुर विधानसभा के कई गांव में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता कराई गई। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री पार्षद व विधानसभा सदस्यता प्रभारी मोनिका सिंह ने गांव में घर घर जाकर लोगों को भाजपा की नीतियों के बारे में बताया। कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ही देश व प्रदेश का विकास करने में सक्षम है। सदस्यता अभियान में अरुण गंज्ञान पूर्व जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा, राजवीर सिंह, गुलशन सिंह, राहुल आदि मौजूद रहे।

शिविर में बिजली की समस्याओं का समाधान

खेड़ा अफगान: कस्बे में मंगलवार को विद्युत विभाग ने शिविर लगाया, जहां उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान किया गया। वहीं बकायादारों के बकाया पर सरचार्ज के रूप में धनराशि पर सौ फीसदी छूट दी गई। कैंप के बाद चेकिग अभियान चलाकर कनेक्शनों की जांच की। विद्युत विभाग के जेई फंदपुरी रामकुमार ने बताया कि विभाग की ओर से सुदूरवर्ती चौक-चौराहों पर कैंप लगाकर बिजली से जुड़ी समस्याओं का निदान किया गया। विद्युत विभाग द्वारा गांव में जगह-जगह बकायेदारों की सूची चस्पा करा दी गई है। गांव में पिछले 15 दिन में दो बार कैंप लगाया गया है लेकिन मात्र 19 उपभोक्ताओं ने ही बिल जमा किया है।

वहीं बिजली विभाग के एसडीओ शुभम नायक का कहना है कि वह इस योजना का लाभ लें। अपने अपने बिल जमा अवश्य कराएं। इस मौके पर टीजीटी अजय कुमार, लक्ष्य मोगा, अंकित, लाइनमैन सुरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, सोनू, विशाल, मोहर सिंह, मेमसिंह, सोमपाल, राजू, आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी