ब्राह्मण महासम्मेलन में पहुंचने का आह्वान

छुटमलपुर में ब्राह्मण नेताओं ने 19 सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाले ब्राह्मण महासम्मेलन की सफलता को दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:27 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:27 PM (IST)
ब्राह्मण महासम्मेलन में पहुंचने का आह्वान
ब्राह्मण महासम्मेलन में पहुंचने का आह्वान

सहारनपुर, जेएनएन। छुटमलपुर में ब्राह्मण नेताओं ने 19 सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाले ब्राह्मण महासम्मेलन की सफलता को दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया।

शुक्रवार को ब्राह्मण महा संघ जिलाध्यक्ष प्रमोद भारद्वाज, मुकेश शर्मा, शैलेश शर्मा, ब्रजभूषण शर्मा, शैलेश शर्मा व डा राकेश शर्मा आदि ने क्षेत्र के नौसरहेड़ी, हलवाना, गदरहेड़ी, मुसैल, पुजनेकी, करौंदी, बेहड़ासंदलसिंह, झिझौली व गंगाली आदि गांवों में अपने समाज के लोगों से संपर्क किया।

प्रमोद भारद्वाज ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से ब्राहमण अपनी राजनैतिक ताकत का प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या के बावजूद ब्राहमणों को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया जा रहा है। कहा कि सहारनपुर मंडल में 16 विधानसभा सीट होने के बाद भी एक भी ब्राहमण विधानसभा में नहीं पहुंच सका है। इस दौरान कुलदीप शर्मा, मगन शर्मा, मुकेश, सुशील, आदेश, मनोज शर्मा, विनोद व पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।

एक चौथाई दान ही उत्तम त्याग है

नकुड़: पर्युषण पर्व आठवां दिन पुष्पदंत भगवान को नमन करते हुए उत्तम त्याग धर्म एवम रत्नत्रय की पूजा के साथ प्रारंभ हुआ।

जैन मंदिर परिसर में आयोजित पर्युषण पर्व के आठवें दिन जैन धर्म के नौ वे तीर्थंकर पुष्पदंत भगवान की पूजा विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुई, जिसमें उत्तम त्याग धर्म की महिमा का वर्णन करते हुए बताया गया कि आधी आय परिवार,एक चौथाई आपत्ति के लिए एवमं एक चौथाई दान ही उत्तम त्याग है।

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं चंद्रप्रभु चैतालय में दस लक्षण पर्व के आठवें दिन आज उत्तम त्याग धर्म की पूजा के साथ भगवान पुष्पदंत जी को अ‌र्घ्य समर्पित किए गए। जैन मिलन के अध्यक्ष मुकेश जैन, पंकज जैन ने बताया कि विगत रात्रि श्री दिगंबर जैन आदिनाथ मंदिर में णमोकार मंत्र का पाठ किया गया। उसके बाद जैन अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन जैन समाज के अध्यक्ष संदीप जैन की ओर से किया गया।

इस अवसर पर जैन समाज से संदीप, मुकेश, राजेश, राजेश, राजू, पंकज, संयम, वर्धन, संजीव, वर्षा, सरिता, राखी, नीतू, प्रतिभा, बीना आदि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी