प्रधानमंत्री के जन्मदिन मरीजों को किये फल वितरित

नानौता में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नेतृत्व में नानौता सामुदायिक केंद्र पर कार्यकर्ताओं द्वारा फल वितरित किए गए इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष व भूमि विकास बैंक चेयरमैन अजीत सिंह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:51 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:51 PM (IST)
प्रधानमंत्री के जन्मदिन मरीजों को किये फल वितरित
प्रधानमंत्री के जन्मदिन मरीजों को किये फल वितरित

जेएनएन, सहारनपुर। नानौता में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नेतृत्व में नानौता सामुदायिक केंद्र पर कार्यकर्ताओं द्वारा फल वितरित किए गए इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष व भूमि विकास बैंक चेयरमैन अजीत सिंह राणा, पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उदय राज चौधरी, पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज रोड, पिछड़ा मोर्चा के मंडलाध्यक्ष विनय रोड, राजेंद्र सैनी,अजय सैनी, योगेश धीमान ,अभिषेक धीमान, अंकुर कश्यप, कुलदीप चौधरी, तेजवीर चौहान, मंडलाध्यक्ष मनोज राणा, विक्की, संजय व शिव कुमार कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

छुटमलपुर : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष में सेवा समर्पण अभियान के तहत भाजपा वद्र्धा आश्रम फतेहपुर में फल वितरण किया। मोर्चा जिला महामंत्री सुशील कांबोज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की असाधारण ²ष्टि, अनुकरणीय नेतृत्व और समर्पित सेवा ने देश का सर्वांगीण विकास किया है। जिला कार्यसमिति सदस्य अमित सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व आज देश इतना ताकतवर हो गया है कि दुश्मन देश बौखलाए हुए है। फल वितरण कर भगवान श्री राम से पीएम नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और चिरंजीव प्रदान करने की प्रार्थना भी की गई। मोदी के कारण ही देश आज उन्नति कर रहा है। आने वाले समय में भी मोदी देश का विकास करेंगे।इस दौरान गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन ठाकुर जसबीर सिंह, मोर्चा जिला मंत्री मनोज कांबोज, युवा नेता देवेंद्र कुमार, मोनी कांबोज, पूर्व प्रधान अनुज कांबोज, राजकुमार सुधीर सैनी, इसमसिंह सेन, बब्बू राठौर व मनोज मेहशवरी आदि मौजूद रहे। ----------

राव ताहिर पुंडीर

chat bot
आपका साथी