कोरोना के 26 नए मरीज, 30 की छुट्टी

कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद लोग संभल नहीं रहे हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में ज्यादातर मामले शहरी क्षेत्र के हैं। इसका एक कारण यह है कि शहर में शारीरिक दूरी का पालन न कर बाजारों में निरंतर भीड़ का बढ़ना है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:16 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:16 PM (IST)
कोरोना के 26 नए मरीज, 30 की छुट्टी
कोरोना के 26 नए मरीज, 30 की छुट्टी

सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद लोग संभल नहीं रहे हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में ज्यादातर मामले शहरी क्षेत्र के हैं। इसका एक कारण यह है कि शहर में शारीरिक दूरी का पालन न कर बाजारों में निरंतर भीड़ का बढ़ना है। शुक्रवार को कोरोना के 26 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 30 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 8641 पहुंच गया है, जबकि ठीक होकर अपने परिवार में लौटने वाली संख्या 7200 हो गई है, कुल सक्रिय केस 1345 हो गए हैं।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना के 26 नये मरीज सामने आए हैं जबकि स्वस्थ्य होने के बाद 30 मरीजों को उनके घर भेज दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 8667 हो गई है, जबकि ठीक होकर अपने घर जाने वालों की संख्या 7200 हो गई है। जनपद में कोरोना से अब तक 122 मौतें हुई हैं अब जनपद में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 1345 हो गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने का एक कारण यह भी हो रहा है कि हम ज्यादा सैंपलिग करा रहे है और रोजाना इसकी समीक्षा की जा रही है।

छात्रवृत्ति को आनलाइन परीक्षा

सहारनपुर: जिला विद्यालय निरीक्षक डा.अरुण कुमार दुबे ने बताया कि कोविड-19 के प्रभाव को देखते हुए आनलाइन छात्रवृत्ति चयन परीक्षा कराई जा रही है। निर्धारित वेबसाइट पर कक्षा 6-12 के छात्र-छात्राएं वेबसाइट के होम पेज पर बने लिक पर आनलाइन स्कालरशिप फार्म सेक्शन में आवेदन करें। यह परीक्षा घर बैठे स्मार्टफोन, लैपटाप अथवा कंप्यूटर की सहायता से दी जा सकती है।

सम्मानित किया

सहारनपुर: नगर निगम व स्मार्ट सिटी योजना के माध्यम से सहारनपुर को विकास रथ पर सवार करने वाले नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह को एक टीवी चैनल की ओर से विकास प्रणेता सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान पत्र प्रतिनिधि विजेश जोशी ने भेंट किया।

दीवानी कचहरी में आज अवकाश

सहारनपुर: एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के कारण दीवानी न्यायालय में शनिवार का अवकाश रहेगा। केवल रिमांड कार्य ही होगा। बार संघ अध्यक्ष राजेंद्र चौहान ने ये जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी