दिल्ली सहारनपुर हाईवे रहा छह घंटे जाम

शादी का जबरदस्त साया और हाइवे पर लंबा जाम लोगों के साथ-साथ दूल्हा-दुल्हन के लिए मुसीबत बन गया है। दिल्ली सहारनपुर हाईवे के निर्माण व चौड़ीकरण कार्य लोगों के लिए जी का जंजाल बन रहा है। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर रोज जाम लगना आम बात हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:55 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:55 PM (IST)
दिल्ली सहारनपुर हाईवे रहा छह घंटे जाम
दिल्ली सहारनपुर हाईवे रहा छह घंटे जाम

सहारनपुर, जेएनएन। शादी का जबरदस्त साया और हाइवे पर लंबा जाम लोगों के साथ-साथ दूल्हा-दुल्हन के लिए मुसीबत बन गया है। दिल्ली सहारनपुर हाईवे के निर्माण व चौड़ीकरण कार्य लोगों के लिए जी का जंजाल बन रहा है। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर रोज जाम लगना आम बात हो गई है।

दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर इस समय फोरलेन बनाने का कार्य चल रहा है। कस्बे से गुजरने वाले मार्ग पर शहरी पुल चौक को चौड़ा करने के कार्य में ढिलाई बरती जा रही है। सड़क पर आधा पुल तोड़ने के कारण ट्रैफिक वन वे किया गया है। इस कारण वाहन फंस जाते हैं, जिससे घंटों जाम की स्थिति रहती है। वहीं, शादियों का सीजन होने के कारण दूल्हा-दुल्हन और बरातियों को भी घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। बुधवार को भी एक नवदंपति को ले जा रही कार घंटों जाम में फंसी रही। वहीं पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने के लिए भी कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। बुधवार को नहीं निकला सूरज, ठंड बढ़ी

गंगोह : बुधवार सुबह सवेरे से ही मौसम ने बदलाव का अहसास करा दिया था। दिन में सूरज न निकलने से ठंड जोर पकड़ने लगी है। पिछले दस दिन से लगातार सुबह के समय बढ़ रही ठंड ने गरीब लोगों को परेशान कर दिया था। मौसम का उलट फेर बीमारियों को भी न्यौता दे रहा है। बुधवार सुबह के समय मौसम ने रंग बदल लिया। बादलों ने सूरज को बाहर नहीं निकलने दिया गया। इस कारण सुबह के समय वातावरण में ठंडा का एहसास हो रहा था। बुधवार को ठंड बढ़ जाने के कारण लोगों ने गर्म कपड़े पूरी तरह निकाल लिए। गरम कपड़ा विक्रेताओं की दुकान पर भी ग्राहक पहुंचे।

chat bot
आपका साथी