मु़द्दे विहीन विपक्षी दल जनता को कर रहे गुमराह: सांसद

सहारनपुर जेएनएन। तीतरो में भाजपा सांसद ने विपक्ष पर झूठ का सहारा लेकर संसद की कार्रवाही

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:35 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:35 PM (IST)
मु़द्दे विहीन विपक्षी दल जनता को कर रहे गुमराह: सांसद
मु़द्दे विहीन विपक्षी दल जनता को कर रहे गुमराह: सांसद

सहारनपुर, जेएनएन। तीतरो में भाजपा सांसद ने विपक्ष पर झूठ का सहारा लेकर संसद की कार्रवाही बाधित करने का आरोप लगाया है। शनिवार को चौधरी कंवर सिंह के बाग में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा मुद्दे विहीन विपक्षी दल देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। संसद सत्र को बाधित करने के पीछे उनका मकसद भ्रम फैलाकर विकास कार्यों को उलझाए रखना है। उन्होंने कहा विपक्ष चाहे पेगागस का मुद्दा हो या कृषि कानून बिल सरकार प्रत्येक मुद्दे पर विपक्ष के साथ चर्चा को तैयार है। मगर विपक्षी दल बिना किसी कारण संसद की कार्यवाही रोक रहे हैं।

उन्होंने कहा की सरकार अनेक बार खुले दिल से किसानों के साथ कृषि कानूनी पर बात कर चुकी है आगे भी हर तरह से जिन मुद्दों पर इस कानून में किसानों को आपत्ति है। उस पर बात करने को तैयार है किसान का उत्थान सरकार की प्राथमिकता में है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश चौधरी, गांव सालियर के प्रधान चौधरी उधल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम कुमार शर्मा, विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी मांगेराम गजेंद्र सिंह, सोनू, श्यामवीर, मुंशाद ,अरशद, चौधरी जिले सिंह ,नरेश अग्रवाल उपस्थित रहे। नदी पर पुल बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

बेहट: तहसील बेहट के नौगांवा-बेलका मार्ग से शाकंभरी-बेहट मार्ग को जोड़ने वाली सड़क में नदी ने बड़ा कटाव कर दिया है। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियो से मार्ग को शीघ्र ही दुरुस्त कराने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया है।

गौरतलब है कि नौगांवा ग्राम समूह में आने के दो रास्ते है। एक रास्ता फतेहपुर कला से व दूसरा बेलका मार्ग से होते हुए आता है। यह बेगपुर, अबाबाकरपुर, दौड़बसी, हसनपुर, काशीपुर समेत कई गांवों का मुख्य रास्ता है। इस रास्ते में बरसाती गांगरो नदी है, जिसमें इन दिनों बरसात के बाद पानी आ जाने से यह मार्ग अवरुद्ध हो जाता है, लेकिन इस रास्ते के पास के ग्रामीणों का तहसील मुख्यालय पहुचने का एकमात्र रास्ता यही है। अभी हाल में इस नदी में आयी बाढ़ से सड़क से नदी में उतरने वाले रास्ते में बड़ा गहरा गड्ढा होने से यह मार्ग अवरुद्ध हो गया है। शनिवार को गांव के ग्रामीण एकत्र होकर रास्ते पर पहुंचे और विभागीय अधिकारियों को फोन किया, लेकिन किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया। खास बात यह है कि श्मशान को जाने वाला रास्ता भी यही है। ग्रामीणों ने यहां पुल अथवा रपटा बनाए जाने की मांग की है। असलम प्रधान अलीपुरा, दिलशाद प्रधान, लोकेश धीमान प्रधान हसनपुर, शहजाद प्रधान रजापुर, इमरान, अकबर मलिक, जमील, इल्यास, मैनपाल उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी