सही मार्गदर्शन से आत्मनिर्भर जीवन जी सकते हैं दिव्यांग

बेहट में घोंसला दिव्यांग सेवा समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को रैली निकाली गई जिसका शुभारंभ एसडीएम रामजी लाल ने हरी झंडी दिखाकर किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 10:49 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 10:49 PM (IST)
सही मार्गदर्शन से आत्मनिर्भर जीवन जी सकते हैं दिव्यांग
सही मार्गदर्शन से आत्मनिर्भर जीवन जी सकते हैं दिव्यांग

सहारनपुर, जेएनएन। बेहट में घोंसला दिव्यांग सेवा समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को रैली निकाली गई, जिसका शुभारंभ एसडीएम रामजी लाल ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते-चलते या किसी समारोह अथवा आयोजन में जब भी हम किसी दिव्यांग को देखते हैं तो स्वत: ही मन में दया का भाव उत्पन्न होने लगता है। लेकिन हमें उन्हें हीन भावना से नहीं देखना चाहिए। जरूरी नहीं है कि सभी दिव्यांगों को अपनी जरूरतों को पूरा करने और जीवन जीने के लिए दूसरों पर आश्रित रहना पड़े। दिव्यांग लोगों को समाज में बराबरी के स्तर पर लाने के लिए उन्हें आर्थिक व सामाजिक रूप से सु²ढ़ बनाने के मौके प्रदान करने के उद्देश्य से हर साल दुनिया भर में तीन दिसंबर को विश्व विकलांग दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। जिसमें पेंशन 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये करने की मांग की गई।

गन्ना पर्ची नहीं आने से किसान परेशान

जड़ौदापांडा: चीनी मील नानौता के द्वारा क्षेत्र के गांव गन्ना पर्ची नहीं पहुंचने से किसान परेशान है। क्षेत्र के किसानों ने गन्ना विभाग के अधिकारियों से जल्द गन्ना पर्ची भिजवाने की मांग की है।

क्षेत्र के किसान सुधीर त्यागी, नवीन त्यागी, महेश, बृहमदत्त त्यागी, सतीश भगत, सुरेंद्र त्यागी, सुमित त्यागी, अंकुश त्यागी, देवेंद्र राणा, ग्राम प्रधान दिलबाग, कर्मवीर राणा, विनोद राणा, यसवीर, जितेन्द्र आदि का कहना है कि नवंबर व दिसंबर का महा गेहूं बुवाई का होता है। नवबर का महा खत्म हो चुका हैं। दिसंबर का माह ही गेहूं के बुवाई के लिए बचा है। नानौता चीनी मील के द्वारा गन्ना पर्ची नही भेजी जा रही हैं ना ही गन्ना क्रय केन्द्रो से मील द्वारा गन्ना उठाया जा रहा है। गन्ना पर्ची नही आने से किसानों का गन्ना खेतों में खडा है। यदि गन्ना पर्ची जल्द नही भेजी गई तो किसान गेहूं की बुवाई से वछित रह जायेगा, जिसके चलते किसान अत्याधिक परेशान है। क्षेत्र के किसानों ने गन्ना विभाग से जल्द गन्ना पर्ची भिजवाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी