स्थापना दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालों का सम्मान

सहारनपुर जेएनएन। जनक नगर स्थित सीडीएम ग‌र्ल्स इंटर कालेज में अखिल भारतीय खटीक महासभा का 24

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Nov 2020 11:04 PM (IST) Updated:Thu, 19 Nov 2020 11:04 PM (IST)
स्थापना दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालों का सम्मान
स्थापना दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालों का सम्मान

सहारनपुर, जेएनएन। जनक नगर स्थित सीडीएम ग‌र्ल्स इंटर कालेज में अखिल भारतीय खटीक महासभा का 24वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर शिक्षा और विभिन्न क्षेत्र में सफलता अर्जित करने वालों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महासभा के संस्थापक सदस्यों का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि नगर पालिका सरसावा के चेयरमैन बिजेंद्र मोगा ने महासभा के उज्जवल भविष्य की कामना की। समाज के सभी बंधुओं से अपनी ताकत बढ़ाने के लिए एकजुटता का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जौहरी ने समाज के बंधुओं से बच्चों की शिक्षा पर विशेष बल दिया। संगठन का विस्तार करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश के सुनील दर्शन धनगर और राजस्थान के एसएल बागोरिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश के सज्जन कुमार खींची को राष्ट्रीय सचिव, डा. राजेश कुमार को महाराष्ट्र इकाई और रमेश चंद वर्मा टेपण को राजस्थान इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष नाथीराम पठेडिया और संस्थापक सदस्य राजेश जौहरी ने महासभा की स्थापना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री डा. पवन सवई, पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री डा. फल कुमार पंवार, जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा अन्नू, आकाश पंवार, मदन सिंह तितौरिया, किरण वर्मा, विकास मोगा, लक्ष्मी देवी, संजय मोगा, सत्यानंद धनगर आदि मौजूद रहे। इनका किया गया सम्मान

कार्यक्रम में एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाली अदिति वर्मा, सरसावा के जयंत पंवार, समीक्षा अधिकारी लेखा के पद पर चयनित होने वाली सरसावा की वैशाली मोगा, ब्लैक बेल्ट राजेश आर्य, डा. आदित्य पंवार, सहायक अभियोजन अधिकारी उतेश जौहरी, डा. अर्जुन सिंह पचीसिया, रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति के सदस्य नरेंद्र खोटियान को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी