करवाचौथ को लेकर बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़

रामपुर मनिहारान में करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं बाजार में जमकर खरीदारी कर रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:21 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:21 PM (IST)
करवाचौथ को लेकर बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़
करवाचौथ को लेकर बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़

सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान में करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं बाजार में जमकर खरीदारी कर रही हैं। मेहंदी लगवाने को भी बाजारों में महिलाओं की भीड़ लगी है बाजार में सुरक्षा को लेकर पुलिस भी बाजारों में गस्त कर रही हैं।

करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बनी हुई थी। सुबह से ही महिलाओं की भीड़ खासकर चूड़ी, मेकअप के सामान की दुकानों पर देखने को मिल रही है। हाथों पर मेहंदी लगाने को लेकर भी महिलाओं में जबरदस्त उत्साह हैं। बाजारों में हर तरफ महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है। बाजारों में दुपहिया वाहन निकलने तक की जगह नहीं है।

रविवार को करवाचौथ पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए महिलाओं ने तैयारियां पूरी कर ली है। पर्व पर महिलाएं पूरा दिन व्रत रखकर पूजा-अर्चना करती है और भगवान से अपने पति की लंबी उम्र व स्वास्थ्य की कामना करती है। कुछ महिलाएं जहां इस पर्व को पारंपरिक रूप से मनाती है वहीं कुछ महिलाओं ने इस दिन के लिए अलग से विशेष तैयारियां भी की है। आधुनिकता का रंग करवा चौथ पर्व पर भी खूब चढ़कर बोल रहा है। आधुनिक परिवेश की कई महिलाएं इस पर्व पर श्रृंगार में ही हजारों रुपये खर्च कर रही है। हालांकि कई महिलाएं इस पर्व को सादगी से भी मनाती है। खासकर पहली बार करवा चौथ पर्व मनाने वाली महिलाओं में इस पर्व का क्रेज कुछ अधिक दिखाई दे रहा है।

chat bot
आपका साथी