किसान संघर्ष दिवस के रूप में मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन किसान संघर्ष दिवस के रूप में भी मनाया गया। इस मौके पर दो किसानों को माला पहनाकर व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 11:44 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 11:44 PM (IST)
किसान संघर्ष दिवस के रूप में मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन
किसान संघर्ष दिवस के रूप में मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

सहारनपुर, जेएनएन। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन किसान संघर्ष दिवस के रूप में भी मनाया गया। इस मौके पर दो किसानों को माला पहनाकर व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर देशहित में कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का 48वां जन्मदिन सादगी से मनाया गया। कार्यक्रम के प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी मोनिदर सूद बाल्मीकि एवं जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार किसान आंदोलन में अभी तक शहीद हुए 60 से अधिक किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर भूकड़ी टोडरपुर में कांग्रेसियों ने कंवरपाल सिंह निवासी नारायणपुर एवं मांगेराम तथा केके सिंह निवासी टोडरपुर, मुस्तकीम निवासी शाहपुर और सेठपाल निवासी भूकड़ी आदि किसानों को मालाएं पहनाकर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश सचिव मोनिदर सूद वाल्मीकि जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली एवं एआइसीसी सदस्य अशोक सैनी के साथ सरसावा ब्लाक की न्याय पंचायत भूकड़ी टोडरपुर में पहुंचे, जहां उन्होंने संगठन सृजन अभियान की बैठक में शिरकत की।

एआइसीसी सदस्य जावेद साबरी, पीसीसी सदस्य संजीव कौशल, सेवा दल के जिला अध्यक्ष इमरान कुरैशी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला महासचिव मनीष त्यागी आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अरविद पालीवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय वालिया, जिला सचिव गुलफाम अंसारी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितिन शर्मा, महानगर किसान कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय कुमार, नसीब खान, राजा फरीद, जमाल अहमद, अमन कुमार आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी