महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों की मदद को सभी आएं आगे : महमूद मदनी

देवबंद में महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में आई बाढ़ पर चिता जताते हुए जमीयत उलमा-ए-हिद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने देश के संपन्न लोगों से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 09:55 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 09:55 PM (IST)
महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों की मदद को सभी आएं आगे : महमूद मदनी
महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों की मदद को सभी आएं आगे : महमूद मदनी

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में आई बाढ़ पर चिता जताते हुए जमीयत उलमा-ए-हिद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने देश के संपन्न लोगों से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया है।

रविवार को जारी बयान में मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश के चलते स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। खासतौर पर रत्नागिरी, रायगढ़ और अन्य आसपास के इलाकों के लोग इससे खासे प्रभावित हुए है। अनगिनत लोगों ने अपनी जान तक गंवा दी है। महाराष्ट्र के हालात के मद्देनजर देश के सभी शुभचितकों और हमदर्दों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। जमीयत की तरफ से भी एक प्रतिनिधिमंडल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों की हर संभव मदद कर रहा है।

देश व गांव की सुख समृद्धि के लिए किया हवन

जड़ौदापांडा: क्षेत्र के ग्रामीणों ने देश व गांव की सुख समृद्धि के लिए हवन यज्ञ किया। ग्रामीणों ने हवन में आहूति डालते हुए देश व गांव की सुख समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

रविवार को थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदापांडा में देश व गांव की सुख समृद्धि के लिए ग्रामीणों ने हवन किया। हवन में आहूति डालते हुए ग्रामीणों ने देश व गांव की सुख समृद्धि एवं कोरोना को देश से खत्म करने की ईश्वर से प्रार्थना की। ग्राम प्रधान ने शालू त्यागी ने बताया कि गांव व देश की सुख समृद्धि और कोरोना को देश खत्म करने के लिए महा के हर रविवार को गांव में अलग जगह हवन कराया जाता हैं । इस दौरान महेश मास्टर, ग्राम प्रधान शालू त्यागी, रजत, दिनेश, रजनीश, अनिल, धर्मपाल, आयुष आदि मौजूद रहा।

----------

भावपूर्ण विदाई दी

गंगोह : कोतवाली प्रभारी भानू प्रताप सिंह के स्थानांतरण के बाद रविवार को कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। वक्ताओं ने छह माह के कार्यकाल में की गई उनकी सेवाओं की सराहना की गई। क्षेत्र से स्मैक की बिक्री पर रोक लगाने में कामयाब रहने पर बधाई दी गई। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें उपहार भी दिए। वक्ताओं में चौ. नक्षत्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुशील प्रधान, जितेंद्र जागलान, प्रैस क्लब अध्यक्ष अरविद टेबक, मुकेश कुमार आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी