श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जे के विरोध में प्रदर्शन

तीतरों में राजस्व विभाग के अधिकारियों के आदेश के बाद भी श्मशान की भूमि से अवैध कब्जा नहीं हटाया जा रहा है जिसके विरोध में शुक्रवार को एकत्रित हुए ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:39 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:39 PM (IST)
श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जे के विरोध में प्रदर्शन
श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जे के विरोध में प्रदर्शन

सहारनपुर, जेएनएन। तीतरों में राजस्व विभाग के अधिकारियों के आदेश के बाद भी श्मशान की भूमि से अवैध कब्जा नहीं हटाया जा रहा है, जिसके विरोध में शुक्रवार को एकत्रित हुए ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विभागीय कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया है।

गांव धानवा निवासी ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन के बाद तहसीलदार को दी दिए शिकायत पत्र में कहा गया कि गांव में भूमिया की भूमि, जिसके कुछ हिस्से पर श्मशान घाट बना है। इसका खसरा न. 295 पर गांव के ही कुछ दबंग इस पर कब्जा कर खेती कर रहे हैं, जबकि शिकायत पर 2018 में उनके विभाग ने आरोपितों को उक्त भूमि खाली करने की हिदायत दी थी। साथ ही जुर्माना भी लगाया था। आरोप है कि दबंगों ने अभी तक भी जमीन से कब्जा नहीं छोड़ा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने श्मशान की भूमि पर पहुंचकर विभाग के प्रति रोष जताकर प्रदर्शन किया। साथ ही चेताया कि यदि भूमि को मुक्त नहीं कराया गया तो वे उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई जाएगी। इस मौके पर बलराज सैनी, राजेश, मानसिंह, रामपाल सैनी आदि शामिल रहे।

रक्तदान शिविर रविवार को

गंगोह: जय हिन्द सामाजिक संगठन रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। अध्यक्ष मोहम्मद दानिश ने बताया कि संस्था का 44 वां रक्तदान शिविर एक अगस्त को शिव चौक स्थित रामलीला भवन में आयोजित किया जाएगा। रक्तदान शिविर देश के अमर वीरों को समर्पित रहेगा।

शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

अंबेहटा: आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के सीबीएसई परीक्षा परिणाम में हिमांशी गेरा, शिवम शर्मा, जयंत शर्मा, आर्यन, वंशिका धीमान, वंशिका महेशवरी, कृतिका शर्मा, रिद्धी धीमान, रुखसार, कार्तिक गुप्ता, निखिल गर्ग आदि ने सर्वोच स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य गौरव शर्मा ने सभी के उच्जवल भविष्य की कामना की।

chat bot
आपका साथी