आसपा के कुनबे को बढ़ाने के लिए जनसंपर्क में जुटे कार्यकर्ता

नानौता में चार दिन पूर्व बसपा को अलविदा कह कर आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए युवा नेता मौसम राव अब इस पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए नगर एवं देहात क्षेत्र में पैदल घूम कर कार्यकर्ताओं के कुनबे को बढ़ाने के काम में लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 06:48 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 06:48 PM (IST)
आसपा के कुनबे को बढ़ाने के लिए जनसंपर्क में जुटे कार्यकर्ता
आसपा के कुनबे को बढ़ाने के लिए जनसंपर्क में जुटे कार्यकर्ता

सहारनपुर, जेएनएन। नानौता में चार दिन पूर्व बसपा को अलविदा कह कर आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए युवा नेता मौसम राव अब इस पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए नगर एवं देहात क्षेत्र में पैदल घूम कर कार्यकर्ताओं के कुनबे को बढ़ाने के काम में लगे हैं।

उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के गांव बाबूपुरा निवासी मौसम राव कई वर्षों से बसपा में गंगोह विधानसभा बसपा कार्यकारिणी में जिम्मेदार पद पर रहते हुए कार्य कर रहे थे। लगभग चार महीने पूर्व हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बसपा की ओर से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन जब बसपा ने उन्हें कोई अहमियत नहीं दी तो चार दिन पूर्व मौसम राव आजाद समाज पार्टी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। मंगलवार को असपा नेता मौसम राव ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर व क्षेत्र में पैदल घूम घूम कर लोगों को बसपा की नीतियों की जानकारी दी गई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बसपा पार्टी में अच्छे लोगों का सम्मान नहीं होता। मान सम्मान नहीं मिलने पर ही वह असपा में आए हैं। इस दौरान अनिल रावण, पृथ्वीराज सिंह,अंकित कुमार व गौतम आदि उपस्थित रहे।

अनाथ बच्चों के लिए शून्य आय प्रमाण पत्र बनाने की मांग

जड़ौदापांडा: कालेज में पढ़ रहे अनाथ बच्चों का शून्य आय का आय प्रमाण बनाने की मांग एनसीसी अधिकारी ने की है। थाना क्षेत्र के गांव जडौदापांडा स्थित बीएनडी इंटर कालेज में तैनात एनसीसी अधिकारी सुशील कुमार ने डीएम से कालेज में पढ़ रहे अनाथ छात्र-छात्राओं के लिए शून्य आय का प्रमाणपत्र बनाने की मांग की है। सुशील कुमार ने बताया कि पढ़ रहे अनाथ बच्चों के लिए प्रधानमंत्री को कई बार सुझाव भेजे गए हैं, जो प्रधान मंत्री द्वारा मान लिए गए हैं। एनसीसी अधिकारी सुशील कुमार ने कालेज में पढ़ रहे पांच अनाथ बच्चों को गोद भी ले रखा है।

chat bot
आपका साथी