सरकार की गलत नीतियों के कारण देश काफी पीछे हट गया: गर्ग

रामपुर मनिहारान में सपा विधायक संजय गर्ग ने कहा कि तानाशाही को समाप्त करने और लोकतंत्र को बहाल करने तथा वास्तविक विकास के लिए प्रदेश में समाजवादी की सरकार लानी होगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:44 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:44 PM (IST)
सरकार की गलत नीतियों के कारण देश काफी पीछे हट गया: गर्ग
सरकार की गलत नीतियों के कारण देश काफी पीछे हट गया: गर्ग

सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान में सपा विधायक संजय गर्ग ने कहा कि तानाशाही को समाप्त करने और लोकतंत्र को बहाल करने तथा वास्तविक विकास के लिए प्रदेश में समाजवादी की सरकार लानी होगी।

इस्लामनगर रोड स्थित राजा पैलेस में आयोजित समाजवादी व्यापार सभा के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए सपा विधायक व सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा कि व्यापार सभा बहुत महत्वपूर्ण है। सभी पदाधिकारी जिम्मेदारी के साथ व्यापारियों की समस्याओं को सुनें समझें और समाधान कराएं। संजय गर्ग ने कहा कि केंद्र और राज्य की गलत नीतियों के कारण देश काफी पीछे हट गया है। बिना सोचे समझे नोट बंदी, जीएसटी लागू की गई। इसी तरह लाकडाउन लागू कर दिया गया।आम गऱीब आदमी हो किसान हो या व्यापारी सभी परेशान हैं।

चौधरी अकबर डंपी ने कहा कि नफरत की राजनीति करने वालों का बहिष्कार करने का समय आ गया है, जो अमन एकता और विकास की बात करे उसी को चुनना होगा। सपा व्यापार सभा के क्षेत्र विधानसभा अध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि सपा व्यापार सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसी भी व्यापारी या आम जनता का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। इस दौरान रामपुर सपा व्यापार सभा की कमेटी की घोषणा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी अकबर डंपी व संचालन नसीम आ•ाद ने किया। इस मौके पर आफ़ताब मलिक, अनवर अली, बशीर जमाल, सोनू, गुरुदयाल सिंह, शेरसिंह, मनोज, इस्लाम, राजेश उपाध्याय, मुकेश, इस्लाम, सुमित, रवि, संगीत शर्मा, अरशद, गुरमीत, शाहिद, विपिन कुमार, ब्रिजेश, सुरेंद्र, अजीत सिंह, अरुण, श्याम सिंह, चिरंजीव, आसिफ़, रामकुमार, सचिन, मेघपाल, असद उस्मानी, जयकीरत, राजबीर सिंह, राकेश कुमार, नूर मोहम्मद, अंकित, इनाम, अशोक, जयकुमार, ब्रह्मजीत, आकि़ल, महशर पंवार, प्रीतम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी