ओंकारेश्वर महादेव शिव मंदिर की गाथा

जड़ौदापांडा क्षेत्र के गांव मोरा के बीच में बने ओंकारेश्वर महादेव शिव मंदिर में प्रति वर्ष शिवरात्रि व नवरात्रों पर विशेष रूप से बहुत भीड़ लग जाती है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:25 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:25 PM (IST)
ओंकारेश्वर महादेव शिव मंदिर की गाथा
ओंकारेश्वर महादेव शिव मंदिर की गाथा

सहारनपुर, जेएनएन। जड़ौदापांडा क्षेत्र के गांव मोरा के बीच में बने ओंकारेश्वर महादेव शिव मंदिर में प्रति वर्ष शिवरात्रि व नवरात्रों पर विशेष रूप से बहुत भीड़ लग जाती है। भक्त भगवान शिव का गंगा जल से जलाभिषेक भगवती माता, पार्वती माता सहित अन्य देवी-देवताओं का दर्शन लाभ करते है। ओंकारेश्वर महादेव शिव सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं। हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। इस शिवालय से लोगों की श्रद्धा में इजाफा हो रहा है। इतिहास

कई वर्ष पूर्व ओंकारेश्वर महादेव शिव मोरा का शिवलिग मध्यप्रदेश की नर्मदा नदी से जहां ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग है, वहां से लाया गया है। छह फीट ऊंचाई वाले शिवलिग की स्थापना के बाद से इस मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। मंदिर की ख्याति धीरे-धीरे बढ़ रही है। मंदिर में प्रति वर्ष आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। श्रावण मास में मंदिर मे पूजा-अर्चना चलती रहती है। शिव चतुर्दशी पर जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं को तांता लग जाता है। विशेषता

सावन मास में शिव चतुर्दशी पर पर्व पर श्रद्धालुओं का जल चढ़ाने में परेशानी न हो इसका प्रबंध मंदिर कमेटी करती है। शिव चतुर्दशी पर्व पर ओंकेरेश्वर महादेव मंदिर को भव्यता से सजाया जाता है। कांवडि़यों के लिए मंदिर कमेटी की और से विशेष व्यवस्था की जाती है। इस मंदिर में चारो वेद, अठारह पुराण,श्रीमदभागवत, महाभारत उपलब्ध हैं।

----

ओंकेरेश्वर महादेव शिव मंदिर के द्वारा पर आने वाला कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता। 6 फीट ऊंचाई वाले शिवलिग की स्थापना के बाद से ही आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

-ओमप्रकाश, महंत।

---

ओंकारेश्वर महादेव शिव मंदिर आस्था का समंदर है। ओंकारेश्वर महादेव शिव हर भक्त की मनोकामना पूर्ण करते हैं। वह कई वर्षो से शिव के इस मंदिर में माथा टेकते आ रहे हैं। नियमित पूजा-पाठ करने से उसका फल मिलता है।

-राजकुमार धीमान, श्रद्धालु।

chat bot
आपका साथी