व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष ने किया 7 सड़कों का लोकार्पण

सपा व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक संजय गर्ग ने महानगर में विधायक निधि योजना से निर्मित सात सड़कों को विधिवत लोकार्पण किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:19 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:19 PM (IST)
व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष ने किया 7 सड़कों का लोकार्पण
व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष ने किया 7 सड़कों का लोकार्पण

सहारनपुर, जेएनएन। सपा व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक संजय गर्ग ने महानगर में विधायक निधि योजना से निर्मित सात सड़कों को विधिवत लोकार्पण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय गर्ग ने कहा कि नगर में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज किसान, व्यापारी व मजदूर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास को लोग भुला नहीं पाए है। प्रताप नगर, सरदार कालोनी, रामनगर पठानपुरा, न्यू गोपाल नगर, जनकनगर, अहमद नगर, माहीपुरा आदि क्षेत्रों में सीसी सड़क व नालियों के निर्माण का लोकार्पण किया। इस दौरान आजम शाह, परीक्षित वर्मा, गुलशन कपूर, मुस्तकीम राणा, रतन यादव, हरपाल सिंह वर्मा, राकेश वर्मा, राहुल शर्मा, चौ. गुलजार, हाजी नईम, सादा कुरैशी, राजवी, अन्नू वर्मा, आसिफ प्रधान, जयसिंह बर्मन, सोनू त्यागी नरेश पांचाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अज्ञात बीमारी से तीन पशुओं की मौत

अंबेहटा: नगर के निकटवर्ती ग्राम ढायकी में तीन पशुओं की मौत हो गई है। किसान ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

मंगलवार को तिरसपाल पुत्र नानू ने बताया कि गत रात्रि घेर में बने एक कमरे में तीन पशुओं को बांध रखा था। सुबह पांच बजे जब कमरे में गए तो दो भैंस व एक भैंसा मृत पड़े थे।

मौके पर पंहुचे पशुधन प्रसार अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि संभवत: पशुओं की मौत दम घुटने से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण का पता लग सकेगा। पीड़ित किसान ने पौने दो लाख रुपये की हानि बताई। पीड़ित ने सरकार से मुआवजा मांगा है।

chat bot
आपका साथी