अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर, एक घायल

देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:25 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 11:25 PM (IST)
अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर, एक घायल
अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में मारी टक्कर, एक घायल

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल को रेफर कर दिया।

शनिवार देर रात गांव अमरपुर नैन निवासी राजुल बाइक में पेट्रोल भरवाकर देवबंद से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह हाईवे स्थित मोहल्ला गुच्जरवाड़ा के समीप पहुंचा तो मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित हो गई और उसने राजुल की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद राजुल बाइक समेत ट्रैक्टर के नीचे फंस गया। गनीमत रही कि टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर बंद हो गया। वरना हादसा बड़ा हो सकता था। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया गया है। घायल पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

सी-128,

युवक को मारपीट कर किया घायल

नागल: क्षेत्र के गांव पनियाली कासिमपुर मे भाई एवं भतीजे ने एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पीड़ित महक सिंह पुत्र ओमपाल ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे वह घर के बाहर सफाई कर रहा था तभी उसका बड़ा भाई चहक सिंह एवं भतीजा उदित आये एवं गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसे मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया।

chat bot
आपका साथी